Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को माना सबसे ज्यादा रणनीतिक कप्तान

आईपीएल 2019 के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गये इस मैच में आरसीबी की टीम सिर्फ 70 रनों पर आउट हो गयी थी। इस मैच में चेन्नई की स्पिन गेंदबाजी के समाने विराट कोहली से लेकर एबी डिविलियर्स जैसे बल्लेबाज नहीं टिक पाए थे।

एबी डिविलियर्स को नहीं हो रहा विश्वास

आरसीबी के लिए खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाजी एबी डिविलियर्स को 70 पर आउट होने की कभी उम्मीद नहीं थी।

टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए अपने कॉलम में उन्होंने लिखा

“आरसीबी की तैयारी बेहतरीन थी और हम शेर की गुफा में चले गए, जिससे टूर्नामेंट को मजबूत शुरुआत मिली। हम 70 के स्कोर पर ऑल आउट हो गये! किसी को इसकी उम्मीद नहीं थी। क्या हुआ? सबसे पहले, हम टॉस हार गए और धीमी पिच पर पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा गया, जिसने पिछले साल केवल एक आईपीएल मैच की मेजबानी की। इसलिए यह बताना कठिन था कि एक उचित लक्ष्य क्या होगा। क्या हमें 150 या 160 की आवश्यकता होगी?”

धोनी की तारीफ की

चेन्नई सुपर किंग्स के ज्यादातर खिलाड़ियों की उम्र 30 साल के पार है और उन्हें आईपीएल के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट का काफी अनुभव है। वहीं डिविलियर्स ने महेंद्र सिंह धोनी की भी तारीफ की। उन्होंने लिखा

“सीएसके टूर्नामेंट की सबसे अनुभवी टीमों में से एक है, जिसमें 30 वर्ष से अधिक आयु के नौ खिलाड़ी हैं। कप्तान एमएस धोनी खेल के इतिहास में सबसे बड़े रणनीति बनाने वालों में से एक हैं। दोनों शुरुआती गेंदबाजों के लिए अपने चार ओवरों शुरुआत में ही डाल दिए जो असामान्य है। दीपक चाहर ने एक छोर से अंकुश बनाये रखा और हरभजन सिंह ने दूसरे छोर से कौशल के साथ गेंदबाजी की, उन्हें ग्रिप और टर्न भी मिल रहा था। अचानक, हम आठ ओवर के बाद चार विकेट पर 39 रन बना चुके थे और टूर्नामेंट का शुरुआती मैच हमसे दूर चल निकल रहा था।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को माना सबसे ज्यादा रणनीतिक कप्तान appeared first on Sportzwiki.