आईपीएल सीजन 12 में मुंबई इंडियन्स की एक बार फिर शुरुआत हार के साथ हुई. दिल्ली कैपिटल्स के हाथो हार के बाद पिछली रात बैंगलोर के खिलाफ अपने दुसरे मैच में मुंबई ने अपनी शानदार गेंदबाजी का नमूना पेश करते हुये बैंगलोर को 6 रनों से शिकस्त दिया.जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर अपने मास्टर क्लास गेंदबाजी को दिखाते हुए डेथ ओवर में अपना दम दिखाया.
बुमराह ने केवल 20 रन दे कर झटके 3 विकेट

मुंबई इंडियंसऔर भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल के पहले ही मैच में चोटिल हो गये. जिसके कारण मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी कमजोर पड़ती दिखाई दे रही थी,मगर चोट के बाद जसप्रीत बुमराह दुसरे मैच में वापसी करते हुए शानदार गेंदबाजी किया और मुंबई के जीत में अहम भूमिका अदा की.
अपनी स्पेल के चार ओवर में उन्होंने केवल 20 रन ही दिए और तीन विकेट भी अपने नाम किया, जिसमे भारतीय कप्तान और वर्ल्ड के नम्बर एक बल्लेबाज विराट कोहली का भी विकेट शामिल था.
एक बार फिर बुमराह ने डेथ ओवर में दिखाया अपना कमाल

बुमराह अपने दम पर कितनी बार ही डेथ ओवर में कम रन खर्च कर टीम को जीत दिलाया है. एक समय ऐसा लग रह था, की बैंगलोर ये मैच आसानी से जीत जायेगी, क्योंकि तब क्रीज पर दुनिया के सबसे खतरनाक खिलाड़ी ए बी डिविलियर्स मौजूद थे और बैंगलोर को आसानी से जीत की तरफ ले जा रहे थे, उस समय बुमारह ने अपने जबर्दस्त गेंदबाजी को दिखाते हुए अपने अन्तिम दो ओवर में मात्र 6 रन ही दिए और टीम को जीत दिलाने में अहम् भूमिका अदा की.
मैन ऑफ़ मैच चुने गये बुमराह

अपने शानदार गेंदबाजी के दम पर जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस को जीत दिलाया और मैन ऑफ़ द मैच भी बने.
मैन ऑफ़ द मैच चुने जाने के बाद बुमराह ने कहा,
” मैं बस अपनी योजना पर ध्यान केन्द्रित किया, तथा अपनी पुरे ताकत के साथ गेंदबाजी की और प्रत्येक गेंद पर अपने आप को नियंत्रित किया.”
आगे बुमराह ने कहा, कि
“मैं हमेशा ही खुद खेल में अपनी टीम को वापस ले जाने की कोशिश करता रहता हूँ, और अपने योजना को पूर्ण रूप से पूरा करने के लिए खुद को समर्पित कर देता हूँ.”
आगे उन्होंने कहा,
“जिस तरह आरसीबी जीत की तरफ आगे बढ़ रही थी, उस समय एक भी गलती से मैच की कीमत चुकानी पड़ जाती.”
अपने चोट के बारे में उन्होंने कहा कि,
” मैने हमेशा ही अपने शरीर का ख्याल रखा है.”.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post जसप्रीत बुमराह ने सार्वजनिक किया वो प्लान जिससे डेथ ओवर्स में एबी डीविलियर्स के बल्ले को रखा शांत appeared first on Sportzwiki.