Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अपने पहले ही मैच में केकेआर ने रच दिया ये इतिहास, ऐसा करने वाली बनी पहली टीम

खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (19 गेंदों में नाबाद 49 रन) की तूफानी पारी की सहायता से कोलकाता नाइटराडर्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग के टी-20 मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से शिकस्त दी। इस मैच में केकेआर ने अन्तिम तीन ओवरों में 53 रन बनाकर बड़ी जीत दर्ज की।

पंजाब के खिलाफ घरेलू मैदान पर विजयी आगाज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, इन दिग्गज खिलाडिय़ों पर रहेगी सभी की नजरें

आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी टीम ने अन्तिम तीन ओवर में 53 रन बनाकर जीत हासिल की। इससे पहले चेन्नई ने 2012 में बेंगलुरू के खिलाफ अन्तिम तीन ओवरों में 50 रन बनाए थे।

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेविड वार्नर (85 रन) की तूफानी अर्धशतकीय पारी की सहायता से तीन विकेट पर 181 रन बनाए। इसके जवाब में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 19.4 ओवर में चार विकेट पर 183 रन बनाकर जीत से आगाज किया।

आईपीएल-12: पहले मुकाबले से पूर्व ही मुंबई इंडियंस को लगे दो बड़े झटके

रसेल ने 19 गेंदों में चार चौके और चार छक्के से नाबाद 49 रन बनाए। वहीं शुभमान गिल ने 10 गेंदों में दो चौके से नाबाद 18 रन बनाए। इससे पहले नितीश राणा ने 47 गेंदों पर 68 रन की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं रॉबिन उथप्पा ने 27 गेंदों पर 35 रन का योगदान दिया।

इससे पहले केपटाउन में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद पिछले आईपीएल में नहीं खेल सके ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (84) ने इस टूर्नामेंट में धमाकेदार वापसी की है। यह उनके आईपीएल करियर का 37वां अर्धशतक है। उन्होंने आईपीएल में अर्धशतक लगाने के मामले में गौतम गंभीर को पीछे छोड़ दिया है।