भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच रांची के जेएससीए इंरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में लगातार दो जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम को 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा और इसके साथ ही सीरीज की स्कोर लाइन अब भारत के फेवर में 2-1 की हो चुकी है।
शिखर धवन का बल्ला लगातार हो रहा है नाकाम
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की फॉर्म टीम के लिए सबसे ज्यादा चिंता का विषय बनी हुई है। शिखर धवन इस सीरीज में अब तक पूरी तरह से नाकाम रहे हैं।

टीम इंडिया के गब्बर का बल्ला इस सीरीज के अब तक खेले गए तीनों ही मैचों में सिर्फ एक मैच में दहाई का आंकड़ा पार कर पाए हैं. ऐसे में उन पर लगातार दबाव बन रहा है। क्योंकि विश्व कप बिल्कुल करीब आता जा रहा है और धवन पिछले 11 मैचों में 26.50 की औसत से 265 रन ही बना सके हैं।
संजय बांगड़ ने किया शिखर धवन का बचाव
शिखर धवन को अब टीम से बाहर करने को लेकर बातें तो हो रही हैं लेकिन वहीं भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने शिखर धवन का खास बचाव किया है।

विश्व कप से ठीक पहले जिस तरह से शिखर धवन बल्लेबाजी कर रहे हैं उससे तो टीम की चिंता जायज भी हैं लेकिन वहीं संजय बांगड़ को अब भी धवन से बड़ी आस हैं।
शिखर धवन हैं हमारे सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी
संजय बांगड़ ने कहा कि “पिछले मैच में, वो(धवन) शॉट चयन में वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन हमारे दृष्टिकोण से वो एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। अगर हम जानते हैं कि वो जा रहे हैं तो वो हमें कुछ मौका दे सकते हैं,”

“क्योंकि ये सही है कि दाएं-बाएं हाथ का संयोजन हो रहा है। वो हमारे एक बहुत ही मूल्यवान खिलाड़ी हैं और उससे बहुत जल्दी ही कुछ अच्छे की उम्मीद है।”
अंबाती रायडू से भी आगे हैं उम्मीदें
तो वहीं संजय बांगड़ ने अंबाती रायडू का भी समर्थन किया और कहा कि “ये मत भूलो कि रायडू ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मैच में 90 रनों की मैच जीताऊ पारी खेली। आज की डिलीवरी जो उन्हें मिली, वो गति और कम उछाल वाली गेंद किसी भी बल्लेबाज को चकमा दे सकती थी। खिलाड़ियों से मौके लेने की उम्मीद की जा सकती है और यही हम हर खिलाड़ी से उम्मीद कर रहे हैं।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने धवन का किया खुला समर्थन कहा, वो हमारे सबसे मूल्यवान खिलाड़ी appeared first on Sportzwiki.