इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 12वें सीजन का छठा मुकाबला कल कोलकाता नाईट राइडर्स और किंग्स इंलेवन पंजाब के बीच खेला गया। इस मुकाबला के दिनेश कार्तिक की कमान वाली टीम केकेआर ने 28 रनों से जीता और इसके साथ ही कोलकाता नाईट राइडर्स ने इस सीजन की लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 218 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में उतरी किंग्स इलेवन पंजाब 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 190 रन ही बना पाई और 28 रनों से ये मैच हार गई। केकेआर को दूसरा मैच विजयी बनाने में हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने अहम भूमिका निभाई थी। रसेल ने गेंदबाजी में दो विकेट और 48 रनों की आतिशी पारी खेली और टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया।
रसेल के अलावा केकेआर के रॉबिन उथप्पा ने भी टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उथप्पा ने 50 गेंदों में 67 रनों की आतिशी पारी खेली। उथप्पा ने इस दौरान 6 चौके और 2 शानदार छक्के जड़े। उथप्पा ने इस दौरान एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उथप्पा आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें अब टॉप फाइव में शामिल हो गए है। उथप्पा ने इस मामलें शिखर धवन और डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया। उथप्पा के आईपीएल में अब 4188 रन हो गए है। वहीं, धवन के 4152 रन और वॉर्नर के 4099 रन है। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में फिलहाल सुरेश रैना टॉप पर है। रैना के आईपीएल में 5034 रन है।
Herald