Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सौरव गांगुली, दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत में से इस खिलाड़ी को चाहते हैं विश्व कप टीम में

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले विश्व कप को लेकर अब कुछ ही महीनों का समय है। अब ऐसे में हर किसी टीम की नजरें अपने संयोजन पर हैं लेकिन इस बीच विश्व कप की प्रबल दावेदार भारतीय टीम की दावेदारी पर ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद कुछ दिक्कत जरूर पैदा कर दी है।

विश्व कप में दूसरे विकेटकीपर माने जा रहे पंत को लग सकता है झटका

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जो हार मिली उससे कई सवाल एक बार फिर से खड़े कर दिए जिसमें अब सबसे बड़ी बात ये सामने आ रही है कि आखिर आप धोनी के बाद दूसरा विकेटकीपर किसे चुनेंगे।

क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को बड़ा मौका मिला था लेकिन उन्होंने इस मौके को पूरी तरह से गंवा दिया है। और एक बार फिर से उनकी जगह पर बन आयी है।

सौरव गांगुली नहीं चाहते हैं कार्तिक को पंत से पहले टीम में चुनना

तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम मैनेजमेंट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को टीम से बाहर रखा था लेकिन पंत की नाकामी ने कार्तिक को मौका देने की संभावना को बढ़ाया है।

भले ही यहां पर दिनेश कार्तिक ने एक बार फिर से विश्व कप स्क्वॉड के लिए अपनी संभावना बनाया है। लेकिन भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि वो ऋषभ पंत को दिनेश कार्तिक से ऊपर रखेंगे

कार्तिक से पहले पंत को मिले मौका, वो हैं भविष्य के खिलाड़ी

सौरव गांगुली ने कहा कि मैं तो ऋषभ पंत को दिनेश कार्तिक के ऊपर रखूंगा। पहले वो कई बार आगे आए लेकिन हमने कार्तिक के बल्ले से बड़ी पारी नहीं देखी है जो केदार जाधव ने टीम के संघर्ष के दौरान खेली है। तो अगर इन दोनों में से किसी एक को चुनना होगा तो मैं पंत को चुनूंगा क्योंकि वो भविष्य का खिलाड़ी है।

सौरव गांगुली ने आगे कहा कि “लेकिन ये भी बहुत संभव है कि पंत का कार्तिक में से कोई भी विश्व कप के लिए नहीं चुना जाए। जिस तरह से उन्होंने हाल ही में विजय शंकर का समर्थन किया है, ये संभव है कि दो फ्रंटलाइन बैकअप विकेटकीपरों में से कोई भी इंग्लैंड में जगह नहीं बनाएगा। तो इस स्थिति में शंकर को चुना जाएगा। केएल राहुल, पंत और कार्तिक में से एक को चुना जाएगा।”

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post सौरव गांगुली, दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत में से इस खिलाड़ी को चाहते हैं विश्व कप टीम में appeared first on Sportzwiki.