Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शेन वार्न ने सार्वजनिक किया विराट कोहली को आउट करने का तरीका, कहा ऐसे निकाला जा सकता है विराट का विकेट

क्रिकेट के किंग कहे जाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली दर मैच दर नये अध्याय लिखते जा रहे है, रांची में खेले गए आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मैच में शतक जमाकर उन्होंने 41 वीं शतक जमाया. कोई भी गेंदबाज उनके सामने प्रभाव नहीं छोड़ पा रहा है. अब इस पर बहस छिड़ गई है कि आखिर विराट कोहली को कैसे काबू किया जाए.

विराट कोहली जब मैदान में बल्लेबाजी के लिए उतरते है. तब गेंदबाज के मन में कोहली नाम का खौफ आ जाता है कि आकिर किस प्रकार कोहली को आउट किया जाए. टेस्ट में 700 विकेट से ज्यादा लेने वाले शेन वार्न ने एक आइडिया बताया है कि आखिर किस प्रकार वार्न को काबू में रखा जाए.

उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में सभी टीमें एक गलती कर रही हैं कि वह कोहली को स्टंप पर गेंदबाजी कर रही है. जिससे उनको खेलने में आसानी हो रही है.

वार्न ने दिया आईडिया –

क्रिकइन्फो से बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि किस प्रकार की गेंदबाजी कर कोहली को शांत रखा जा सकात है तो उन्होंने कहा कि,

‘जब आप विराट कोहली को गेंदबाजी करें तो या आपको ऑन साइड कवर करते हुए लेग स्टंप पर गेंदबाजी करनी चाहिए या फिर ऑफ स्टंप के बाहर फेंकते हुए ऑफ साइड को कवर करना चाहिए. आप स्टंप पर गेंदबाजी नहीं कर सकते क्योंकि फिर वह आपको विकेट के दोनों ओर प्रहार कर सकता है. तो मुझे लगता है कि एक साइड से खिलाड़ी निकालकर सिर्फ एक ओर कवर करके उन्हें शांत रखा जा सकता है.’

वार्न ने आगे कहा कि

‘अगर मैं कोहली को आफ स्टंप पर गेंजबाजी कर उनको बाहर निकलने के लिए आमंत्रित करता तो वह बाहर निकल कर आते और मिसटाइम होते. इसमें कोहली के विकेट गिरने के ज्यादा चांस रहते.’

कोहली मौजूदा दौर में गेंदबाजों के लिए सिरदर्द बने हुए है. गेंदबाजों के लिए इनका तोड़ निकाल पाना मुश्किल हो रहा है.

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post शेन वार्न ने सार्वजनिक किया विराट कोहली को आउट करने का तरीका, कहा ऐसे निकाला जा सकता है विराट का विकेट appeared first on Sportzwiki.