मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए आईपीएल के आज मुकाबले में, मुंबई को करारी हार मिली है. दिल्ली ने मुंबई को 37 रन से मात दिया है. दिल्ली ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा कर दिया. दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 78 रन बनाए. पंत ने अपनी 27 गेंदों की पारी में 7 चौके और 7 छक्के लगाए.
शिखर धवन ने 43 रनों की जोरदार पारी खेली. धवन के अलावा कॉलिन इनग्राम ने 47 रन बनाए. ऋषभ पंत ने गजब की बल्लेबाजी की. उन्होंने मुंबई के सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. उन्होंने किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा. उनकी इस बेहतरीन पारी की वजह से मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया.
मैन ऑफ द मैच ऋषभ पंत ने कही ये बात

पंत ने मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी की तरह खेलते हुए हेलिकॉप्टर शॉट भी लगाया. अब दिल्ली का अगला मुकाबला चेन्नई के टीम से ही है.
उन्होंने कहा,
“यह एक शानदार यात्रा रही है मेरी, मैं अपने क्रिकेटिंग करियर में हर दिन सीखने की कोशिश कर रहा हूं. जब आप रन बनाते हैं और टीम जीतती है तो हमेशा एक शानदार एहसास होता है. मैं हमेशा हर समय परिस्थिति के अनुसार बल्लेबाजी करता हूं. आज जब मैं मैदान पर आया, तो मैंने थोड़ा समय लिया. फिर मेरे बल्ले पर गेंद आने लगी.और इसलिए मैंने अपना चांस लिया”

“यह आज का मैच कुछ अलग था. विशेष रूप से टी 20 में, आपको कुछ अलग करना होगा. कभी-कभी जब गेंदबाज आप जहाँ चाहते हो वहां गेंदबाजी नहीं करता है. वो आपको खेलने के लिए के लिए उकसाते हैं, तो आपको थोड़ा समय देना पड़ेगा. टीम चाहे वह 5 पर बल्लेबाजी करने को कहे मुझे कहीं भी बल्लेबाजी करने की खुशी है”
ऋषभ पंत ने एकबार फिर अपने प्रतिभा का परिचय दिया है

ऋषभ पंत ने एकबार फिर अपने प्रतिभा का परिचय दिया है. उनको पूरे सीजन ऐसे ही बेहतरीन बल्लेबाजी करनी होगी. जिससे वह विश्व कप के लिए अपनी दावेदारी साबित कर सके. दिल्ली का अब अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से है. जहाँ पंत को अपना खेल दिखाने का मौका है.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post मैन ऑफ द मैच ऋषभ पंत ने बताया अपना प्लान, कैसे खेली धुआंधार पारी appeared first on Sportzwiki.