Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एमएस धोनी के महत्व को कभी कम मत समझो : माइकल क्लार्क

भारतीय प्रशंसक ऑस्ट्रेलिया से मिली 3-2 की सीरीज हार से काफी नाखुश है और वह अपना गुस्सा ट्विटर पर भी जाहिर कर रहे हैं. भारतीय प्रशंसकों के निशाने पर भारतीय टीम का मध्यक्रम है, जो लगातार फ्लॉप साबित हो रहे हैं. इसी बीच एक भारतीय क्रिकेट प्रशंसक ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क को टैग करते हुए, भारतीय टीम के मध्यक्रम पर सवाल उठाये. इस प्रशंसक को माइकल क्लार्क ने शानदार जवाब दिया है.

भारतीय प्रशंसक ने टीम के मध्यक्रम पर खड़े किये सवाल 

निकुंज बाली नाम के इस क्रिकेट प्रशंसक ने अपने ट्विटर अकाउंट से माइकल क्लार्क को ट्वीट करते हुए लिखा,

“भारत को युवराज सिंह का रिप्लेसमेंट नहीं मिल पाया, जिसने एमएस धोनी के साथ  2011 में भारत के मिडिल ऑर्डर को मजबूती प्रदान की थी.

वहीं ऑस्ट्रेलिया मध्यक्रम में हैंड्सकॉम्ब और टर्नर के साथ बहुत संतुलित टीम दिख रही थी. एक है, जो बीच के ओवर में स्ट्राइक रोटेट कर सकता है और दूसरा एंड पर अच्छी तरह से स्ट्राइक कर सकता है.”

 

एमएसडी के महत्व को कम मत समझो

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने इस प्रशंसक को जवाब देते हुए लिखा, “कभी भी एमएसडी के महत्व को कम मत समझो, मध्य क्रम में अनुभव बहुत महत्वपूर्ण है.”

 

भारत को खली अंतिम दो वनडे में धोनी की कमी

 बता दें, कि एमएस धोनी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम दो वनडे मैचों में आराम दिया गया था, लेकिन यह फैसला भारतीय टीम को भारी पड़ा है, क्योंकि टीम को उनकी बहुत कमी खली है. धोनी की जगह ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया, लेकिन वह अंतिम दोनों वनडे में बुरी तरह फेल साबित हुए थे.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post एमएस धोनी के महत्व को कभी कम मत समझो : माइकल क्लार्क appeared first on Sportzwiki.