भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड बना लिया है जो पहले किसी भी भारतीय महिला क्रिकेटर के नाम नहीं था। इन दिनों भारत और इंग्लैंड की बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है और इस सीरीज में स्मृति मंधाना को इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की कप्तानी करने का मौका मिला है। इस सीरीज के पहले मैच में ही मंधाना ने अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो उनके लिए बहुत बड़ा है।
आज गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में टॉस करने के लिए उतरते ही स्मृति मंधाना टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र की भारतीय कप्तान बनने का गौरव प्राप्त किया है। मंधाना ने 22 साल 229 दिन की उम्र में टी-20 की कप्तान बनी है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सुरेश रैना ने 23 साल 197 दिन की उम्र में टी-20 की कप्तानी करने का रिकॉर्ड बनाया था। मंधाना को इस बार भारतीय टीम की नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर की जगह कप्तानी करने का मौका मिला है। पिछले कुछ समय से मंधाना ने शानदार प्रदर्शन करके टीम में अपनी जगह पक्की करी है।
टीम के प्रदर्शन से खुश है कप्तान कोहली, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में भारतीय टीम की कप्तानी करने वाली खिलाड़ियों की सुची
1 स्मृति मंधाना- 22 साल 229 दिन
2 सुरेश रैना- 23 साल 197 दिन
3 हरमनप्रीत कौर- 23 साल 237 दिन
टीम-
स्मृति मंधाना (कप्तान) मिताली राज, जेमिमा रॉड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), शिखा पांडे, अरुंधति रेड्डी, पूनम यादव, राधा यादव, हर्लिन देओल और वेदा कृष्णामूर्ति
Herald