Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस कारण, भारत खेलेगा विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच

खेल डेस्क। पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले के बाद विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर संदेह के बादल मंडराने लगे थे। इस मैच को लेकर भारत के दिग्गज खिलाडिय़ों की ओर से खेलने और नहीं खेलने, दोनों ही प्रकार के बयान सामने आए थे।

गांगुली और पोंटिंग ने विश्वकप के लिए इस भारतीय बल्लेबाज को चौथे क्रम के लिए बताया एक्स फैक्टर

इस बीच आईसीसी के सीईओ डेव रिचर्डसन ने कहा कि इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले वनडे विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर उन्हें कोई खतरा नजर नहीं आता है, क्योंकि दोनों ही पड़ोसी टीमें आईसीसी अनुबंध से बंधी हैं।

आईपीएल को लेकर शाहरूख ने बोल दी ऐसी बात, अब केकेआर के प्रशंसक करेंगे...

डेव रिचर्डसन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के टूर्नामेंटों के लिए सभी टीमों ने सदस्यों के भागीदारी करार पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत उन्हें प्रतियोगिता के सभी मुकाबलों में खेलना ही होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला आईसीसी विश्व कप में 16 जून को मैनचेस्टर में खेला जाना है।

तो इस कारण भारत की वनडे टीम से बाहर हैं अश्विन, खुद ऑफ स्पिनर ने बताया कारण

गौरतलब कि 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 से अधिक जवान शहीद हो गए थे। इस घटना के बाद भारत के कई क्रिकेटरों ने विश्वकप में भारत-पाकिस्तान मैच का विरोध किया था। वहीं सचिन सहित कई स्टार खिलाडिय़ों ने ये मुकाबला खेलने का समर्थन किया था।

आईपीएल-12 से पहले सुरेश रैना ने छह छक्के लगाकर विरोधी टीमों को चेताया