Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एआईसीएस ने पाकिस्तान का खेलों में बहिष्कार करने की अपील की

नयी दिल्ली
अखिल भारतीय खेल परिषद (एआईसीएस) के अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा ने शुक्रवार को कहा कि जिस तरह से रंगभेद की नीति के कारण दक्षिण अफ्रीका को अलग थलग कर दिया गया था उसी तरह से पाकिस्तान को आतंक को बढ़ावा देने वाला देश घोषित करके उसका अंतरराष्ट्रीय खेल स्तर पर बहिष्कार किया जाना चाहिए। साई मुख्यालय में एआईसीएस की बैठक के दौरान पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 से अधिक जवानों के शहीद होने और उसके बाद की घटनाओं के मद्देजनर पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गयी। 

मल्होत्रा ने कहा कि मैंने विदेश मंत्री और खेल मंत्री से आग्रह किया है कि पाकिस्तान को आतंक को बढ़ावा देने वाला देश घोषित करके उसे अलग थलग करने के लिये अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति और अन्य विश्व मंचों पर बात रखी जा सकती है क्योंकि खेल समुदाय का मानना है कि भारत को खेलों में पाकिस्तान का बहिष्कार करना चाहिए। मल्होत्रा ने इस संदर्भ में दक्षिण अफ्रीका का उदाहरण दिया जिसे रंगभेद की नीति के कारण एक समय विभिन्न खेल संस्थाओं से बाहर कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि हमें पूरे खेल जगत में स्पष्ट संदेश देना चाहिए कि पाकिस्तान आतंक को बढ़ावा दे रहा है और उसका भी उसी तरह से बहिष्कार होना चाहिए जिस तरह से दक्षिण अप्रच्च्ीका का रंगभेद की नीति के कारण खेलों में बहिष्कार हुआ था। हालांकि इसके लिये आईओसी और अन्य विश्व खेल संस्थाओं को विश्वास में लिया जाना चाहिए।