खेल डेस्क। भारतीय टीम को मोहाली में खेले गए चौथे वनडे में 358 रन का पहाड़ सा स्कोर खड़ा करने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा है। इस जीत के साथ ही कंगारू टीम ने पांच मैचों की वनडे शृंखला में 2-2 की बराबरी कर ली है। इस सीरीज का फैसला बुधवार को खेले जाने वाले अन्तिम वनडे में होगा।
ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय धरती पर रचा इतिहास, हासिल की वनडे में सबसे बड़ी जीत
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मोहाली वनडे में मिली चार विकेट की हार के लिए खराब क्षेत्ररक्षण को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने हार के कहा कि मैच में स्टंप करने के मौके अहम होते हैं और मैदान पर खराब क्षेत्ररक्षण के कारण अंतिम कुछ ओवर में पांच मौके गंवाने की बात पचाना मुश्किल है।
केवल 127वें मैच में ही धवन ने तोड़ दिया वीरेन्द्र सहवाग का ये रिकॉर्ड
इस मुकाबले में युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत द्वारा खराब विकेटकीपिंग देखने को मिली है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजों को स्टंप करने के मौके गंवाए।टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि मोहाली का विकेट पूरे समय अच्छा था, लेकिन पिछले दोनों मैचों में ओस के कारण भारतीय टीम को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
आकाश अंबानी- श्लोका मेहता की शादी के गवाह बने ये दिग्गज खिलाड़ी
एक बार फिर ने अपनी बात को दोहराते हुए विराट कोहली ने कहा कि अंतिम कुछ ओवरों में पांच मौके गंवाने की बात पचाना मुश्किल है।उन्होंने इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों एशटन टर्नर, पीटर हैंड्सकांब और उस्मान ख्वाजा द्वारा खेली गई पारियों के लिए उनकी प्रशंसा की है।