Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डेविड वार्नर दर्शकों को फिर अपनी धुंआधार बल्लेबाजी से लुभाने को तैयार : यूसुफ पठान

कोलकाता
सनराइजर्स हैदाराबाद के यूसुफ पठान ने शनिवार को अपने साथी डेविड वार्नर के बारे में कहा कि वह फिर से दर्शकों के सामने अपने बल्ले से जलवा बिखेरने के लिये तैयार हैं। गेंद से छेड़छाड़ करने के शर्मनाक प्रकरण को पीछे छोड़कर वार्नर हैदराबाद की टीम में वापसी कर चुके हैं, पिछले साल बीसीसीआई ने उन्हें खेलने की अनुमति नहीं दी थी। पठान ने कहा कि वह काफी लंबे समय बाद लौट रहा है इसलिये काफी लोग उसे फिर से खेलते हुए देखने के लिये आयेंगे। आप भले ही सनराइजर्स हैदराबाद के प्रशंसक हो या नहीं, लेकिन हर कोई उसकी धुआंधार बल्लेबाजी का लुत्फ उठाता है। वह मैदान पर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देता है।