देहरादून, 2 मार्च: अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को खेला गया दूसरा एकदिवसीय क्रिकेट मैच भारी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। मेजबान अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.3 ओवर में सात विकेट पर 250 रन का स्कोर बना लिया था तभी तेज बारिश आ गई। इसके बाद भी बारिश जारी रहने के कारण मैच को रद्द करने का निर्णय लिया गया।
अफगानिस्तान हजरतउल्लाह जजई ने 67, रहमत शाह ने 54, हशमतुल्ला शाहिदी ने 52, मोहम्मद नबी ने 24 और जावेद अहमदी ने 22 रन बनाए।
आयरलैंड की ओर से जॉर्ज डॉकरेल ने तीन, एंडी मैकब्रीन ने दो जबकि बॉयड रैंकिन और सिमी सिंह ने एक-एक विकेट लिए।
दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की सीरीज का तीसरा मैच इसी मैदान पर मंगलवार को खेला जाएगा। अफगानिस्तान पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है।
The post देहरादून वनडे : बारिश के कारण अफगानिस्तान-आयरलैंड मैच रद्द appeared first on Sportzwiki.