भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. सीरीज के इस पहले वनडे मैच का टॉस ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस पहले वनडे मैच के दौरान भारतीय टीम के खिलाड़ी विजय शंकर ने फिसलते हुए एक शानदार कैच किया है.
शंकर के शानदार कैच ने ख्वाजा को भेजा पवेलियन

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की पारी का 24वां ओवर भारतीय टीम के मुख्य स्पिनर कुलदीप यादव लेकर आ रहे थे. कुलदीप यादव की पांचवी गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से उस्मान ख्वाजा ने एक बड़ा शॉट खेलना चाहा, लेकिन बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे विजय शंकर ने तेजी से भागते हुए, कैच को कर लिया.
हालाँकि, इस कैच को पकड़ने के दौरान वह फिसल भी गए थे, लेकिन बॉल उनके हाथ से नहीं छुटी और भारतीय टीम को उस्मान ख्वाजा का कीमती विकेट मिल गया. विजय शंकर के इस शानदार कैच की अन्य भारतीय खिलाड़ियों व कॉमेंटेटरों ने जमकर तारीफ की है.
यहाँ देखें विजय शंकर के शानदार कैच का वीडियो
— shaktikapoor143 (@shaktikapoor143) March 2, 2019
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे भारतीय टीम के खिलाड़ी विजय शंकर ने फिसलते हुए एक शानदार कैच पकड़ा और भारतीय टीम को उस्मान ख्वाजा का विकेट दिलाया.
50 रन की पारी खेली ख्वाजा ने

बता दें, कि उस्मान ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए 76 गेंदों पर 50 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी इस शानदार पारी के दौरान 5 चौके व 1 छक्का लगाया.
हमारे इस खबर को लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 35 ओवर में 155 रन बना लिए हैं और उसके 4 विकेट आउट हो चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरूआत इस मैच में काफी ख़राब रही, क्योंकि कप्तान आरोन फिंच शून्य के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए थे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो : विजय शंकर ने फिसलते हुए लिया शानदार कैच, देख आपकों भी नहीं होगा यकीन appeared first on Sportzwiki.