सलामी बल्लेबाज के रुप में टीम में रहे गौतम गंभीर ने कहा कि विराट कोहली की तुलना रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी से करना गलत होगा. क्योंकि उन दोनों ही कप्तानों ने 3-3 आईपीेल खिताब जीते है. वहीं विराट एक भी आईपीएल खिताब जीताने में सफल नहीं हुए है.

गौतम गंभीर ने कहा कि कोहली का रिकार्ड आईपीएल में खराब ही रहा है. पिछले सत्रों की बात की जाए तो उन्होंने टीम के छठें और आठवें स्थान से प्लेआफ में जगह दिलाने में कामयाब रहे, लेकिन टीम को जीत के मुहाने तक नहीं ले जा पाए. कोहली ने 2013 से आरसीबी के लिए कप्तानी कर रहे हैं.
गंभीर ने आगे कहा कि
“कोहली को आरसीबी की फ्रेंचाइजी का शुक्रगुजार होना चाहिए. जिसने अब तक आईपीएल में एक बार भी खिताब हासिल न करने के बाद उनको टीम का कप्तान बनाए रखा. इसके साथ ही कहा कि उनकी तुलना धोनी और रोहित शर्मा के साथ नहीं की जा सकती क्योंकि वह दोनों ही बतौर कप्तान रहते हुए तीन तीन खिताब अपनी टीम को जीतवा चुके है.”

गंभीर स्टार स्पोर्टस के साथ बातचीत में आगे कहा कि
“उन्हें मैं कोहली को कुशल कप्तान के रुप में नहीं देखता क्योंकि उनकी टीम ने आईपीएल में अभी तक इनकी कप्तानी में एक भी खिताब नहीं जीते है. कोहली ने आरसीबी के 96 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें 44 मैचों में जीत हासिल की है जबकि 48 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं धोनी ने 159 मैचों में कप्तानी की है जिसमें टीम को 94 मैचों में जीत हासिल हुई है. ये रिकार्ड बताते है कि कप्तानी के मामलेे में आईपीएल में कोहली कहां पर खड़े हैं.”
जबकि कोहली की टीम में डिविलयर्स, गेल और कोहली जैसे धुरंधर खिलाड़ी शामिल रहे हैं, इसके बावजूद ये टीम एक भी खिताब जीतने में सफल नहीं हो पाई.

इस हफ्ते की शुरुआत में, कोहली ने उल्लेख किया कि महत्वपूर्ण क्षणों में खराब निर्णय आरसीबी द्वारा 11 प्रतियोगिताओं के बाद आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीतने के पीछे कारण रहा है।
कोहली ने कहा,
” मेरे द्वारा सही मौकों पर सही निर्णय नहीं लिए गए जिसके कारण हम आज तक आईपीएल खिताब नहीं जीत सके. अगर मैं यहां बैठकर कहूं कि हमारी किस्मत खराब थी, तो यह सही नहीं होगा. आप अपनी किस्मत खुद बनाते हैं, और अगर आप खराब निर्णय लेते हैं और दूसरी टीम अच्छा बनाती है, तो आप हार जाएंगे.जब आप बड़े मौको पर सही निर्णय नहीं ले पाते है तो आप मैच हारने का कगार पर खड़े हो जाते है.”
The post गौतम गंभीर ने विराट कोहली की खराब कप्तानी पर साधा निशाना, कहा उन्हें मैनेजमेंट को करना चाहिए धन्यवाद appeared first on Sportzwiki.