भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का पांचवां और निर्णायक वनडे मैच बुधवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेला जाएगा। इस मैच के लिए डीडीसीए ने एक खास सम्मान समारोह आयोजित करने की योजना बनायी थी।
डीडीसीए ने रद्द किया सहवाग,गंभीर और विराट को सम्मानित करने का प्लान
पिछले महीनें पुलवामा में हुए आतंकी हमलें में शहीद हुए सैनिकों की मदद के लिए अपने क्रिकेटर विराट कोहली, गौतम गंभीर और वीरेन्द्र सहवाग को सम्मानित करने की योजना डीडीसीए ने पहले से तय कर दी थी।

लेकिन अब डीडीसीए ने अपनी इस योजना को रद्द करने का निर्णय लिया है। 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक आतंकी हमले में हमारे सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। और इसके बाद विराट कोहली, गौतम गंभीर और वीरेन्द्र सहवाग ने मदद की थी।
पुलवामा अटैक में मदद करने के लिए डीडीसीए ने इन क्रिकेटरों को सम्मानित करने का किया था फैसला
वैसे डीडीसीए ने अपने राज्य के इन क्रिकेटरों को सम्मानित करने के समारोह को रद्द करने का फैसला प्रेरणादायी सोच के तहत लिया है। आगामी आईपीएल के उद्घाटन समारोह को बीसीसीआई ने रद्द कर उसमें खर्च होने वाले पैसों को शहीदों परिवार के कल्याण के लिए दान किया है।

बीसीसीआई के इसी कदम से प्रेरित होकर डीडीसीए ने अपने इस समारोह को रद्द किया है। डीडीसीए के अध्यक्ष रजत शर्मा ने इसको लेकर कहा कि कोहली, सहवाग और गंभीर को सम्मानित करने की हमारी योजना थी लेकिन बीसीसीआई द्वारा आईपीएल उद्घाटन समारोह रद्द करने के फैसले के बाद हमने भी इसे रद्द करने का फैसला किया है।
शहीद कोष के लिए हम देंगे 10 लाख रूपये- डीडीसीए
रजत शर्मा ने आगे कहा कि “हमने दिल्ली पुलिस शहीद कोष में 10 लाख रूपये दान करने का फैसला किया है। 90 प्रतिशत टिकटों को बिक्री के लिए रखा गया था और सभी टिकट बिक गए हैं। “

इसके साथ ही आगे शर्मा ने पहली बार दिल्ली के सभी पूर्व क्रिकेटरों के लिए दो टिकट रिजर्व रखने को लेकर कहा कि “देश का प्रतिनिधित्व करने वाले दिल्ली के सभी पूर्व खिलाड़ी सम्मान के हकदार हैं। इंटरनेशनल मैच के आयोजन में हम कम से कम इतना तो कर ही सकते हैं।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post बीसीसीआई के इस कदम से प्रेरित होकर डीडीसीए ने टाला कोहली, गंभीर और सहवाग को सम्मानित करने का समारोह appeared first on Sportzwiki.