इंटरनेट डेस्क। गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज है। गौतम गंभीर ने 2018 दिसंबर में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। अब गंभीर के फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आ रही है। मीडिया से जानकारी के अनुसार गंभीर अब राजनीति की नई पारी शुरू कर सकते है।
भारत के खिलाफ अंतिम वनडे मैच में ख्वाजा ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी...
मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार गंभीर इस बार लोकसभा चुनावों में उतर सकते है। मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार गौतम गंभीर नई दिल्ली की लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से मैदान में उतर सकते है। साथ ही पार्टी ने भी गंभीर को उतारने का पूरा मानस बना लिया है। बता दें कि गंभीर अपने दरियादिली की वजह से भी सुर्खियों में बने रहते हैं।
भारतीय टीम के इस बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज ने भारत को 2011 का विश्व कप जीताने में अहम योगदान दिया है। गौतम गंभीर की सबसे यादगार पारी 2011 के विश्वकप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 97 रनों की पारी है। गौतम गंभीर आईपीएल में भी अपने बल्ले की चमक बिखेर चुके है। गंभीर की कप्तानी में ही केकेआर ने दो बार इंडियन प्रीमियम लीग यानी कि आईपीएल अपने नाम किया था। उन्होंने कुल 58 टेस्ट और 147 वनडे मैच खेले हैं। गंभीर ने इस दौरान टेस्ट में 4154 रन और वनडे में 5238 रन बनाए। गंभीर ने इस दौरान टेस्ट में 9 और वनडे में 11 शतक भी जड़े है।