आईपीएल में कल हुए मुंबई और दिल्ली के बीच मुकाबले में ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 18 गेंद पर ही अर्धशतक जमा दिया. अब दिल्ली का मुकाबला कल चेन्नई सुपर किंग्स से होने वाला है. चेन्नई की टीम ने अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए बंगलौर को मात दे चुकी है.
चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने पंत को लेकर कही ये बात

ऋषभ पंत विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे या नहीं इसपर कई दिग्गज अलग-अलग राय दे रहे हैं.
उन्होंने कहा,
“वह पहले गेम में शानदार थे. अनुभव महत्वपूर्ण है. दिल्ली में काफी लेफ्ट हैंड के बल्लेबाज हैं. आरसीबी के साथ मैच के बारे में भी चर्चा की गई. हम इस पर विचार करेंगे. यह स्किल सेट के बारे में है. हम विदेशी खिलाड़ियो का कम प्रयोग करना चाहते हैं. वो ज्यादा उपस्थित नहीं रहेंगे, इस सीजन में. हम कल के मैच में फिर से विचार करेंगे. कि कितने विदेशी खिलाड़ी खेले”
‘‘इस टूर्नामेंट में आपको इतने सारे खिलाड़ियों का सम्मान करना होता है और वह उनमें से एक है. टीम में अन्य खिलाड़ी भी हैं और आपको सुनिश्चित करने की जरूरत है कि आप अत्यधिक योजना नहीं बनाओ”
धोनी के संन्यास के बार में बोले चेन्नई के कोच

चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बारे में काफी अटकलें लगाई जा रही है. विश्व कप के बाद इस खिलाड़ी के संन्यास लेने की ख़बरें चर्चा में हैं.
उन्होंने कहा,
‘‘मुझे नहीं पता, मैं निश्चित तौर पर उम्मीद कर रहा था कि वह विश्व कप में खेलेगा. वह इसके बाद क्या करना चाहता है उसे लेकर मैं सुनिश्चित नहीं हूं. हमने इस बारे में बात नहीं की. अधिकांश बातें इसे लेकर हुई कि वह विश्व कप में खेल पाएगा या नहीं. पिछले 12 महीने में उसने इसका शानदार तरीके से जवाब दिया है.’’

“उन्होंने कहा कि हमारे साथ उनका बेहतर खेलने की जरूरत है. उन्हें आरसीबी के तेज गेंदबाज को जैसे खेला और वो जिस तरह से शॉट खेल रहे थे. हम आगे भी इस खिलाड़ी से यही देखना चाहते हैं”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया कब क्रिकेट से संन्यास लेंगे धोनी appeared first on Sportzwiki.