Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मांकडिंग मामले में अब राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहाणे ने बोल दी ऐसी बात कि...

जयपुर। राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच सोमवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेला गया आईपीएल मैच एक विशेष कारण से हमेशा याद किया जाएगा।

अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में ये उपलब्धि हासिल करने वाले एकलौते बल्लेबाज बने आरोन फिंच

इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर का विवादित तरीके से रन आउट होना सुर्खियों में बना हुआ है। मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचन्द्रन अश्विन ने जिस प्रकार से जोस बटलर को आउट किया उसकी कई क्रिकेटर निंदा कर रहे हैं। रविचन्द्रन अश्विन के इस कदम को खेल भावना के विपरित बताया जा रहा है।

आईपीएल में क्रिस गेल ने अब तोड़ दिया ये बड़ा रिकॉर्ड, इस खिलाड़ी को छोड़ा पीछे

इस संबंध में अब राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बयान दिया है। उन्होंने अश्विन द्वारा जयपुर के आईपीएल मैच में जोस बटलर को मांकडिंग करने पर कोई टिप्पणी करने से मना करते हुए कहा कि इस पर मैच रैफरी फैसला लेंगे।

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल-12 में रच दिया ये इतिहास, रिकॉर्ड जानकार चौंक जाएंगे आप

पंजाब के कप्तान और ऑफ स्पिन गेंदबाज अश्विन ने मैच में मेजबान राजस्थान रॉयल्स के बटलर को मांकडिंग करके बड़े विवाद को पैदा कर दिया है। इसके साथ ही जोस बटलर आईपीएल इतिहास में इस प्रकार आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बने।

इस मामले में अजिंक्या रहाणे ने मैच समाप्ति के बाद कहा कि हम विवादित मामलों पर टिप्पणी नहीं कर सकते। इस पर मैच रैफरी निर्णय लेंगे। हम मैच रैफरी के निर्णय को खेल भावना के साथ उसे स्वीकार करेंगे। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 14 रन से हार का सामना करना पड़ा है।