Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मोहम्मद शमी के खिलाफ पुलिस ने की चार्जशीट, अब ये गेंदबाज विश्व कप ले सकते हैं उनकी जगह!

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक बार फिर बड़ी समस्या में फंसते नजर आ रहे हैं. उनकी पत्नी द्वारा लगाए गए आरोप पर कोर्ट में पुलिस ने चार्जशीट दायर की है. जिसमे इस खिलाड़ी के ऊपर घरेलु हिंसा और दहेज लेने के आरोप लगाए गए हैं. अगर इस खिलाड़ी पर ये आरोप सही साबित होते हैं. इस खिलाड़ी को जेल हो सकती है. विश्व कप से पहले भारतीय टीम को बहुत बड़ा

झटका लगा है. अगर ऐसा कुछ हुआ तो शमी टीम से बाहर हो सकते हैं. जिसके बाद भारतीत टीम को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है. क्योंकि ये खिलाड़ी इस समय शानदार फॉर्म में चल रहा है. अगर इस खिलाड़ी को विश्व कप में मौका नहीं मिला. तो इनकी जगह जिन गेंदबाजों को टीम में मौका मिल सकता है. उन गेंदबाजों के बारे में हम आपको बताते हैं.

खलील अहमद

भारतीय टीम का ये तेज गेंदबाज न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में टीम का हिस्सा थे. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज भी थे. लेकिन इस खिलाड़ी को उसके बाद टीम में मौका नहीं दिया गया. शमी के शानदार प्रदर्शन की वजह से इस खिलाड़ी को मौका नहीं मिला.

उमेश यादव

भारतीय टीम का ये तेज गेंदबाज इस समय टीम से बाहर चल रहा है. टेस्ट मैचों में उमेश टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. लेकिन सीमित ओवरों में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन हाल के दिनों में कुछ ख़ास नहीं रहा है. लेकिन इस खिलाड़ी को विश्व कप में खेलने का अनुभव है. उमेश यादव 2015 के विश्व कप में सबसे ज्यादा भारत के लिए विकेट लेने वाले गेंदबाज थे.

सिद्धार्थ कौल

भारतीय टीम के इस तेज गेंदबाज का चयन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो मैच के लिए किया गया था. लेकिन इसके बाद इस खिलाड़ी को टीम में चुने बिना ही बाहर कर दिया गया. शमी को अगर विश्व कप में टिकट नहीं मिलती है. तो इस खिलाड़ी का भी चयन किया जा सकता है.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post मोहम्मद शमी के खिलाफ पुलिस ने की चार्जशीट, अब ये गेंदबाज विश्व कप ले सकते हैं उनकी जगह! appeared first on Sportzwiki.