Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली को नहीं इस क्रिकेटर को मिला बेस्ट प्लेयर का अवॉर्ड

स्पोटर्स डेस्क।भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय जबरदस्त खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन इसके बाद इस बार उन्हें साल का बेस्ट प्लेयर का अवॉर्ड नहीं मिल पाया। लेकिन इस बार साल का बेस्ट प्लेयर का अवॉर्ड भारतीय क्रिकेट के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मिला है। पंत ने टेस्ट मैचों में शानदार विकेटकीपर के साथ बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया था।

IPL 12: कोहली का 'विराट' कारनामा, इस मामलें में बने दुनिया के दूसरे खिलाड़ी

इसके साथ राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक जीतने वाले पहलवान बजरंग पूनिया को दिल्ली खेल पत्रकार संघ के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में साल के बेस्ट प्लेयर के अवॉर्ड से नवाजा गया है। इसके साथ भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल और युवा निशानेबाज मनु भाकर को महिला वर्ग में साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप चुना गया है।

उथप्पा ने हासिल की ये खास उपलब्धि, इस मामलें में पीछे छोड़ा शिखर धवन को

भारत के युवा निशानेबाजों के कोच जसपाल राणा और ऋषभ पंत के बचपन के कोच तारक सिन्हा को सर्वश्रेष्ठ कोच के लिए चुना गया है। भारतीय पहलवान बजरंग ने अवॉर्ड लेने के बाद कहा कि उनका लक्ष्य 2020 के टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने का है। वह इस बार भारत को ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलाने का प्रयास करेंगे। बजरंग ने कहा,मैं ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाला पहला भारतीय पहलवान बनने का नया इतिहास ​रचुंगा। पंत ने कहा कि हम जैसे युवा खिलाड़ियों को इस प्रकार का सम्मान मिलने से वह और ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे।



Herald