Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अजिंक्य रहाणे ने भारतीय चयनकर्ताओं पर निकाला अपना गुस्सा, विश्वकप से पहले जगह न मिलने पर कही ये बात

भारतीय वनडे और टी-20 टीम से बाहर चल रहे दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे लगातार वापसी के लिए मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने पिछले साल फरवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम वनडे मैच खेला था। उसके बाद उन्हें टीम में जगह भी नहीं मिली। विश्व कप से पहले उन्हें टीम में शामिल करने की बात की जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

इंटरव्यू में की बात

मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले कहा था कि अजिंक्य रहाणे विश्व कप टीम में जगह बना सकते हैं। इसके बाद उन्हें इस सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली। इस बारे में स्पोर्ट्स्टार से बात करते हुए रहाणे ने कहा

“जब उन्होंने इसे प्रेस से कहा, तो अच्छा लगता है कि मुझे माना जा रहा है। लेकिन एक ही समय में, आपको एक मौका प्राप्त करने की आवश्यकता है। विश्व कप खेलना हर क्रिकेटर का सपना होता है। मैं चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन का सम्मान करता हूं और मुझे लगता है कि मुझे एक मौका मिलना चाहिए।”

उम्मीद नहीं छोड़ी है

अजिंक्य रहाणे को भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है लेकिन उन्होंने कभी भी उम्मीद नहीं छोड़ी है। उन्होंने साफ़ कर दिया कि कभी भी चीजें बदल सकती है। दिग्गज बल्लेबाज ने आगे कहा

“मैं बहुत आशान्वित हूं। जैसा मैंने कहा, मैं नकारात्मक विचारों को दूर रखता हूं और आप कभी नहीं जानते हैं, चीजें कभी भी बदल सकती हैं। खुद पर विश्वास करना और अपने आस-पास अच्छे लोगों को रखना ज़रूरी है। जो कहेंगे, यार ये तेरा साथ है क्या हो रहा है। मैं ऐसे लोगों से अपनी दूरी बनाए रखता हूं। उन चार-पांच लोगों के एक समूह के साथ सहजता से पेश आता हूं, जिन्होंने मेरे साथ विश्वास किया है।”

एक समय थे महत्वपूर्ण खिलाड़ी

अजिंक्य रहाणे पिछले विश्व कप में भारतीय टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी थे। उन्होंने नंबर 4 टीम के लिए कुछ अच्छी पारियों भी खेली थी। इसके बावजूद बिना ज्यादा मौके दिए उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post अजिंक्य रहाणे ने भारतीय चयनकर्ताओं पर निकाला अपना गुस्सा, विश्वकप से पहले जगह न मिलने पर कही ये बात appeared first on Sportzwiki.