Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जोफ्रा आर्चर हैं इस भारतीय गेंदबाज के फैन, बताया अपना पसंदीदा गेंदबाज

अपने अजीबोगरीब गेंदबाजी एक्शन के कारण बुमराह हमेशा ही विपक्षी टीम के बल्लेबाज को परेशान करते आये हैं, जिसके कारण दिग्गज से लेकर सभी खिलाड़ी उनके गेंदबाजी की तारीफ़ करते रहते हैं. राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी उनके गेंदबाजी एक्शन से प्रभावित हुए हैं.

क्या कहा जोफ्रा आर्चर ने बुमराह के एक्शन के बारे में 

जोफ्रा आर्चर का मानना है कि बुमराह के अजीब एक्शन की वजह से बल्लेबाज के लिए उन्हें समझना मुश्किल होता है,अब तक 82 टी20 मैचों में 105 विकेट लेने वाले कैरिबियन खिलाड़ी आर्चर का मानना है कि बुमराह के अजीब  एक्शन के कारण बल्लेबाज के लिए उन्हें समझना मुश्किल है.

आर्चर ने कहा,

‘‘यहां तक कि अपने एक्शन के कारण वह बहुत अच्छी यॉर्कर गेंद करते हैं, बुमराह के पास गति को इस्तेमाल करने की अच्छी समझ है,  जिसमें उनका एक्शन अहम भूमिका निभाता है. उनका हाथ हर दिशा में जाता है और अचानक उनकी धीमी गति की गेंद आती है, जिसे समझना मुश्किल होता है .’’

जसप्रीत बुमराह मौजूदा दौर में टी 20 के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज

आईपीएल में  राजस्थान की तरफ से खेलने वाले जोफ्रा आर्चर का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मौजूदा दौर में टी -20 के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं.

आर्चर ने पीटीआई से कहा,

‘मुझे बुमराह काफी पसंद हैं, मैं इस सूची में एक स्पिनर को भी शामिल करना चाहूंगा और वह अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज राशिद खान हैं इस तरह से अभी मैं, बुमराह और राशिद टी-20 क्रिकेट के तीन सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं’’

 जोफ्रा आर्चर ने आईपीएल के इस टी -20 लीग में अपना योजना बताया 

जोफ्रा आर्चर आईपीएल के अपना प्लान में बताया कि वह इस बार सर्वाधिक विकेट लेना चाहते हैं  और ‘पर्पल कैप’ को अपना लक्ष्य बताया है.

इस 23 वर्षीय गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने कहा,

‘मैं अभी टीम को प्लेऑफ में देखना चाहता हूं और फिर उसके बाद फाइनल्स  के बारे में सोचेंगे. मै  निजी तौर पर मैं पर्पल कैप हासिल करना चाहूंगा. मैं इस बार कुछ रन भी बनाना चाहता हूं क्योंकि पिछले साल मैंने ज्यादा रन नहीं बनाया  था. मुझे उम्मीद है कि इस बार मैं यह दिखाने में सफल रहूंगा कि मैं बल्लेबाजी में क्या कर सकता हूं.’’

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post जोफ्रा आर्चर हैं इस भारतीय गेंदबाज के फैन, बताया अपना पसंदीदा गेंदबाज appeared first on Sportzwiki.