Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्टीव स्मिथ की कोहनी की स्थिति वार्नर से ज्यादा खराब : डीन जोंस

मुंबई
अस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डीन जोंस ने शुक्रवार को दावा किया कि स्टीव स्मिथ की कोहनी की स्थिति डेविड वार्नर की तुलना में ज्यादा खराब है और उन्होंने संकेत दिया कि इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआती मैचों में टीम चयन में यह अहम भूमिका निभा सकती है। जोंस ने कहा कि मैंने स्मिथ और वार्नर दोनों से बात की। स्मिथ की कोहनी वार्नर की तुलना में काफी खराब है। इससे यह शुरुआती मैचों के लिये टीम चयन में अहम भूमिका निभा सकता है। जोंस ने कहा कि  वे (राजस्थान रायल्स) स्मिथ को अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम में खिलायेंगे या नहीं, यह बड़ा सवाल है।