स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। भारत ने सीरीज में 2-0 बढ़त हासिल कर ली है। अब सीरीज का तीसरा मुकाबला क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का गृहनगर रांची में खेला जायेगा। आपको बता दे कि भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। लेकिन इससे पहले पूरी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए अपने फार्महाउस में डिनर पार्टी रखी।
Thank you for last night @msdhoni bhai and @SaakshiSRawat bhabhi ☺️ pic.twitter.com/80BOroVvze
— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) March 7, 2019
आपको बता दे कि काफी समय से माना जा रहा है कि विश्व कप के बाद महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत को अलविदा कह सकती है इसलिए विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कहली जा रही सीरीज का तीसरा मुकाबला एसएस धोनी के घरेलू मैदान जीतकर भारतीय टीम उनको तोहफा देना चाहेगी। लेकिन इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने टीम के सभी साथियों को अपने फार्महाउस में डिनर पार्टी रखी। आपको बता दे कि धोनी ने बुधवार को डिनर पार्टी के लिए अपने साथी खिलाड़ियों का आमंत्रित किया था। साथ ही पार्टी के बाद स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने ट्विटर अकाउंड पार्टी कि फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'शुक्रिया एमएस धोनी भाई और साक्षी भाभी।'
Ranchi braces itself for the 3rd ODI between #TeamIndia and Australia #INDvAUS @Paytm pic.twitter.com/58oTPxLYlF
— BCCI (@BCCI) March 7, 2019
धोनी की इस डिनर पार्टी में टीम के कप्तान विराट कोहली व कोच रवि शास्त्री समेत तमाम भारतीय खिलाड़ी पहुंचे। रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम में पवेलियन स्टैंड का नाम धोनी के नाम पर रखा गया है। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) अपने चैंपियन खिलाड़ी को सम्मानित करने के बारे में सोच रहा है।
ये भी देखें
धोनी ने अपने ही नाम के पवेलियन का उद्घाटन करने से किया इंकार, जानें वजह
धोनी के बाद अब इस भारतीय विकेटकीपर पर बन सकती है बायोपिक फिल्म, जानिए
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने हार के बाद इस भारतीय खिलाड़ी को बताया जीत का असली हीरो
Herald