Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एबी डीविलियर्स के बाद अब इस दिग्गज अफ्रीकी खिलाड़ी ने किया विश्व कप के बाद संन्यास लेने का ऐलान

इंटरनेट डेस्क। इमरान ताहिर साउथ अफ्रीका के शानदार लेग स्पिन गेंदबाज है। साउथ अफ्रीका के इस अनुभवी ​स्पिन गेंदबाज ने हाल ही में घोषणा की हैं कि वह इंग्लैंड में आयोजित होने वाले विश्व कप के बाद वनडे फार्मेट से संन्यास ले लूंगा।

IPL के 12वें सीजन अब दर्शक भी जीत सकेंगे ये बड़े पुरस्कार, लेकिन करना होगा ये काम...

मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार इमरान ताहिर ने बताया कि वह साउथ अफ्रीका की तरफ से टी-20 इंटरनेशनल में खेलना जारी रखना चाहेंगे। ताहिर ने कहा कि वह विश्व कप के बाद फ्रीलांस क्रिकेटर के रूप में अपने भविष्य की पुनर्समीक्षा करेंगे। इसी बीच आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका के इस दिग्गज गेंदबाज ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। ताहिर पहले वनडे मैच में 26 रन देकर 3 विकेट लेने में कामयाबी हासिल की और टीम को 8 विकेट से विजयी बनाने में अहम योगदान दिया।

धोनी आज हासिल कर सकते हैं ये खास उपलब्धि, इस शानदार क्लब में होंगे शामिल

साउथ अफ्रीका के इस दिग्गज लेग स्पिन गेंदबाज ने अपने अंन्तरराष्ट्रीय करियर में तीनों फार्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है। ताहिर ने करियर में 95 वनडे, 20 टेस्ट और 37 टी20 मैच खेले है। ताहिर ने इस दौरान वनडे में 156, टेस्ट में 57 और टी20 में 62 विकेट लेने में कामयाबी हासिल की है। साउथ अफ्रीका के इस दिग्गज ​लेग स्पिन गेंदबाज ने 2011, 2015 के विश्व कप के अलावा टी20 के विश्व कप में भी हिस्सा लिया है।