Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल में किसी भी द्विपक्षीय सीरीज से ज्यादा प्रतिस्पर्धा: एमएसके प्रसाद

विश्व कप शुरू होने से अब करीब तीन महीने का समय बचा हुआ है और सभी टीमों ने अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। भारतीय टीम भी विश्व कप से पहले अपनी अंतिम वनडे सीरीज खेल रही है। इसके बाद खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हुए नजर आयेंगे।

वहां खिलाड़ियों को पास तैयारी का अंतिम मौका होगा। इस टूर्नामेंट के बारे में मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने बयान दिया है।

आईपीएल से होगा फायदा

आईपीएल के तुरंत बाद भारतीय टीम को विश्व कप में खेलना है। इसी वजह से खिलाड़ियों की फिटनेस की चिंता हो रही है वहीं मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद के अनुसार आईपीएल से खिलाड़ियों को मदद मिलेगी। इंडिया टुडे के कार्यक्रम में उन्होंने कहा

“आईपीएल के बारे में मेरा एक अलग दृष्टिकोण है। यह एक भारतीय अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट है। बैठने और प्रशिक्षण के बजाय, यह आईपीएल प्रतिस्पर्धी माहौल प्रदान करता है। हमने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया क्योंकि हम आईपीएल में खेले थे।”

द्विपक्षीय सीरीज से भी बेहतर

एमएसके प्रसाद मानते हैं कि आईपीएल जैसे टूर्नामेंट किसी द्विपक्षीय सीरीज से कही बेहतर हैं। यहाँ उन्हें उससे कहीं ज्यादा प्रतिस्पर्धा मिलती है। आगे बात करते हुए एमएसके प्रसाद ने कहा

“एक सामान्य द्विपक्षीय श्रृंखला उतना प्रतिस्पर्धी माहौल प्रदान नहीं करेगी। यह लगभग चार ओवर होने वाला है (गेंदबाजों के लिए) 4 ओवरों के अलावा और क्या महत्वपूर्ण है, वे अपनी फिटनेस कैसे बनाए रखेंगे। इसलिए आईपीएल महत्वपूर्ण होने जा रहा है।”

30 मई से आगाज

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का आगाज 30 मई से होने वाला है। इंग्लैंड और वेल्स के मैदानों पर होने वाले इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपना पहला मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी।

इस टूर्नामेंट में 10 टीमें हैं और ग्रुप के मुकाबले में सभी एक दूसरे से खेलेगी। इसके बाद ग्रुप में टॉप पर रहने वाली दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। विश्व कप का फाइनल मुकाबले 14 जुलाई को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जायेगा।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल में किसी भी द्विपक्षीय सीरीज से ज्यादा प्रतिस्पर्धा: एमएसके प्रसाद appeared first on Sportzwiki.