Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मोहम्मद शमी ने बताया भारतीय टीम में अपना रोल, कहा कप्तान ने दी है ये जिम्मेदारी

भारतीय क्रिकेट टीम में पिछले करीब 15 महीनों में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कई उतार-चढ़ाव भरे पलों को झेला है। मोहम्मद शमी के लिए अपने पारिवारिक कारणों और फिटनेस की समस्या पिछले 15 महीनों में बहुत बड़ी मुश्किल को लेकर आया,लेकिन अब यह भारतीय खिलाड़ी विश्वकप टीम का दावेदार माना जा रहा है।

मोहम्मद शमी ने भारतीय वनडे टीम में बनायी खास जगह

इन तमाम मुश्किलों से पार पाते हुए मोहम्मद शमी इस समय भारतीय टीम के लिए ना केवल एक टेस्ट गेंदबाज बल्कि वनडे क्रिकेट में भी जबरदस्त वापसी की है। एक ऐसी वापसी जिसने उन्हें विश्व कप का टिकट लगभग थमा दिया है।

मोहम्मद शमी को इस साल के शुरू होने से पहले तक तो केवल एक टेस्ट गेंदबाज के रूप में ही माना जा रहा था, लेकिन जिस तरह से उन्होंने वनडे क्रिकेट में वापसी का मौका मिलने के बाद प्रदर्शन किया है, उससे तो उन्होंने तीसरे तेज गेंदबाज की तलाश को खत्म कर दिया है।

पिछले एक साल में देखे कई उतार-चढ़ाव

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी दो बड़ी मजबूत टीमों के खिलाफ शानदार गेंदबाजी के बाद अब मोहम्मद शमी में बड़ी संभावनाएं विश्व कप के लिए देखी जा रही है।

मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए पहले वनडे मैच में शानदार गेंदबाजी के बाद अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।

मोहम्मद शमी ने कहा कि

पिछले एक साल में, मैंने बहुत सारे उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन क्रिकेट मुझे यहां लाया। “

“मेरा उद्देश्य टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ देना है। मैं अनुभवी खिलाड़ियों से प्रतिक्रिया लेता रहता हूं और मुझे ये पसंद है। जहां तक गेंदबाजी का सवाल है मैंने पिछले 18 महीनों में अपनी लाइन और लंबाई पर ज्यादा ध्यान केन्द्रित किया है।”

फिटनेस को हासिल करने में मदद करने वालों का हूं आभारी

शमी ने आगे कहा कि

जब मैं चोट से वापस आया तो मेरा वजन 93 किलोग्राम तक बढ़ गया था। ये तब था जब मैंने महसूस किया कि मुझे अपना वजन कम करने की जरूरत है। मैं उन सभी का आभारी हूं जिन्होंने इस चरण के माध्यम से मेरी मदद की। मैंने इसे हासिल किया।”

“एक टीम के रूप में हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हम एक-दूसरे की कंपनी और हमारे प्रशिक्षण सत्रों का आनंद लेते हैं। और परिणाम सभी को देखने मिल रहे हैं।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post मोहम्मद शमी ने बताया भारतीय टीम में अपना रोल, कहा कप्तान ने दी है ये जिम्मेदारी appeared first on Sportzwiki.