स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा लंबे समय बाद कोर्ट पर वापसी को बेताब है। नन्हे बेटे इजहान की देखरेख के साथ-साथ सानिया टेनिस कोर्ट पर भी पसीना बना रही है। हाल ही में उन्होंने टेनिस कोर्ट पर जमकर पसीना बहाया। वो अपनों बॉडी को वापस पहले जैसी शेप में लाने की कोशिश कर रही है।
आपको बता दें, सानिया के प्रैक्टिस का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। उन्होंने प्रैक्टिस का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। सानिया ने अपने वीडियों में लिखा है कि ..आज यह हो गया। बता दें, जन्म के बाद वो पहली बार कोर्ट पर लौटी है। सानिया ने अपनी वापसी को लेकर कुछ समय पहले जाने माने कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में खुलासा किया था। शो में उन्होंने कहा था कि वह साल के अंत में ग्रैंडस्लैम अमेरिकी ओपेन में फिर से वापसी करेंगी।
So... this happened today pic.twitter.com/4J2crpSrG5
— Sania Mirza (@MirzaSania) March 10, 2019
जानकारी में बता दें कि अमेरिकी ओपेन टूर्नामेंट इस साल अगस्त से सितम्बर तक खेला जाएगा। वहीं यह देखना भी दिलचस्प होगा कि सानिया अब दोहरी जिम्मेदारी के साथ टेनिस कोर्ट में कैसा परफार्म करती हैं। साथ में सानिया नए अंदाज में भारतीय युवा खिलाड़ियों को टेनिस खेल के प्रति प्रोत्साहित भी करेंगी।
यह भी पढ़े:-
INDvAUS: सीरीज गंवाने के बाद विराट ने दिया विश्व कप को लेकर ये बयान
सनी लियोनी को पसंद है भारतीय टीम का ये दिग्गज क्रिकेटर, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
टॉप-100 प्लेयर की लिस्ट में विराट को मिला ये स्थान तो धोनी टॉप-10 से बाहर
Herald