Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अजय जडेजा ने धोनी के बारें में कह डाली ये बड़ी बात...

इंटरनेट डेस्क। विराट एंड कंपनी तीसरा विश्वकप अपने नाम करने की तैयारीयों में जुट गई है। भारतीय टीम विश्वकप से पहले कंगारू टीम के खिलाफ अंतिम वनडे सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के आईपीएल 12 खेला जाएगा। फिर उसके बाद सीधे विश्वकप खेलने के लिए इंग्लैंड जाएगी।

मैदान में उतरते ही इस स्टार क्रिकेट ने तोड़ डाला सुरेश रैना का ये बड़ा रिकॉर्ड

इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी अजय जडेजा ने विश्वकप 2019 को लेकर एक बड़ी बात कहीं है। मीडिया से मिल रही हैं जानकारी के अनुसार अजय जडेजा का मानना हैं कि आगामी विश्वकप में भारतीय टीम की कमान वर्तमान कप्तान विराट कोहली के हाथ में न होकर बल्कि पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के हाथ में होनी चाहिए।

68 साल पहले आज ही के दिन दुनिया ने इस कारण माना था भारत का लोहा

आपको बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी अजय जडेजा ने विश्वकप की अपनी ड्रीम टीम चुनी है। अजय जडेजा ने इस चुनी गई टीम की कमान महेन्द्र सिंह धोनी के हाथ में दी है। साथ अजय जडेजा की इस टीम में कई समय से टीम से बाहर चल रहे स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को भी जगह मिली है। पूर्व दिग्गज खिलाड़ी की ड्रीम टीम में रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को शामिल किया गया है। धोनी की कप्तानी पर जडेजा ने कहा कि धोनी का काफी अनुभव है। साथ ही उन्हें ​विश्वकप जीताने का भी खासा अनुभव है। बहरहाल, अजय जडेजा की ये टीम काफी दूर है। जिसमें चार स्पिन गेंदबाज और टीम की कमान धोनी के हाथ में हो।