पिछले काफी समय से वनडे क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही विराट कोहली की अगुवायी वाली भारतीय क्रिकेट टीम को एक कमजोर और खराब दौर से गुजर रही ऑस्ट्रेलिया ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पांच मैचों की वनडे सीरीज में 3-2 से मात देकर हैरान कर दिया है।
खराब दौर से गुजर रही ऑस्ट्रेलिया के लिए सीरीज जीत अच्छा संकेत
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भारत की मेजबानी में खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने पहले दो वनडे मैच तो गंवा दिए लेकिन इसके बाद शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने अगले तीनों ही मैच जीतकर सीरीज को कब्जा लिया।

इस सीरीज जीत को ऑस्ट्रेलिया के नजरिए से विश्व कप से पहले संजीवनी की तरह देखा जा रहा है क्योंकि ये ऑस्ट्रेलिया की टीम पिछले करीब एक साल से बहुत ही खराब दौर से गुजर रही है।
साइमन कैटिच ने ऑस्ट्रेलिया टीम को जमकर सराहा
ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज साइमन कैटिच ने कंगारू टीम की जमकर तारीफ की। साइमन कैटिच ने टीम की इस बेहतरीन जीत के बाद कहा कि “टॉप ऑर्डर में विशेष रूप से ख्वाजा बहुत शानदार रहे। साथ ही एश्टन टर्नर ने भी अच्छा किया।“

“विश्व कप से पहले चयनकर्ताओं के पास अहम फैसले हैं। विश्व कप से पहले स्मिथ-वार्नर का वापस आना भी हमें ज्यादा आत्मविश्वास देता है।“
स्मिथ-वार्नर भी होंगे प्रदर्शन को भूखे
“पिछले कुछ समय से इनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है लेकिन विश्व कप के 6 सप्ताह पहले सभी शानदार खेल रहे हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि पहले क्या हुआ था। ये सभी नॉकआउट सिस्टम के दबाव में प्रदर्शन करने को लेकर है।“

“स्मिथ और वार्नर भूखे हैं। वो इस(बॉल टेंपरिंग) अनुभव से आहत हैं। वे भूखे लौट आएंगे और अगर वे वापस लौट आएंगे तो बाकी के खिलाड़ी भी फॉर्म में होंगे। तो ये एक अच्छा संकेत होगा।“
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post भारत के खिलाफ ऐतिहासिक वनडे श्रृंखला जीतने के बाद साइमन कैटिच ने बांधे ऑस्ट्रेलियाई टीम की तारीफों के पुल appeared first on Sportzwiki.