Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बेंगलुरु के शिविर में मिले विराट और छेत्री

बेंगलुरु
भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री के बीच एक चीज कॉमन है और वह है बेंगलुरु कनेक्शन। विराट जहां आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के कप्तान हैं, वहीं छेत्री इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) टीम बेंगलुरु एफसी के कप्तान हैं। दोनों की मुलाÞकात बेंगलुरु में टीम के आईपीएल शिविर में हुई। तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम केर कप्तान विराट और भारत के शीर्ष स्कोरर छेत्री के बीच समानता बेंगलुरु पर ही समाप्त हो जाती है। इसके इतर देखा जाए तो बेंगलुरु ने हाल ही में अपना पहला आईएसएल खिताब जीता था और वह छह सत्रों में छह घरेलू खिताब जीत चुकी है जबकि विराट की टीम एक बार भी आईपीएल खिताब नहीं जीत पायी है और पिछले दो सत्रों में उसका प्रदर्शन काफी खराब रहा है। विराट और बेंगलुरु टीम के प्रशंसक उम्मीद कर रहे होंगे कि छेत्री ने विराट को कुछ सलाह दी होगी कि कैसे खिताब जीता जाए।