भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह इस समय क चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं. पिछले सीजन में भारतीय टीम के इस खिलाड़ी को चेन्नई ने अपनी टीम में लिया था. इससे पहले भारत का ये शानदार गेंदबाज मुंबई इंडियंस के लिए लगातार खेलते आया है. उनके साथ मुंबई की टीम में रिकी पोंटिंग थे. पहले खिलाड़ी के रूप में फिर कोच के रूप में.
दिल्ली कैपिटल्स के कोच हैं रिकी पोंटिंग

पोंटिंग ने मुंबई इंडियंस को छोड़ दिया और पिछले साल मुख्य कोच के रूप में दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हो गए. और अब वह अपने एक प्रतिद्वंद्वी – पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के साथ मिलकर काम करेंगे, जिन्हें दिल्ली ने सलाहकार और संरक्षक बनाया है.
उन्होंने कहा,
“सौरव गांगुली और मैं हमेशा साथ ठीक रहे है. हमारे पास एक-दूसरे के लिए बहुत सम्मान है. हमने रिटायर होने के बाद वास्तव में बहुत बातचीत की है. हम क्रिकेट समितियों में एक साथ रहे हैं और थोड़ा समय बिताया है”

“वह एक सलाहकार होगा. लेकिन वह टीम के बैठकों में रहेगा. साथ ही टीम के आसपास रहेगा. मैं, उसके लिए बहुत खुला हूं. वह एक महान लीडर और खिलाड़ी है. खेल के बारे में आपस में हम विचार का आदान प्रदान कर सकते हैं”
हरभजन सिंह के बारे में कही ये बात
2008 में मंकीगेट कांड के बाद हरभजन सिंह ऑस्ट्रेलिया के किसी खिलाड़ी को अच्छे नहीं लगते थे. लेकिन आईपीएल में इन दोनों खिलाड़ियों को एक बनाया. पोंटिंग उस समय ऑस्ट्रेलिया के कप्तान थे, जबकि हरभजन भारतीय टीम के प्रमुख सदस्य थे. पोंटिंग, साइमंड्स,

मैथ्यू हेडन और माइकल क्लार्क सहित ऑस्ट्रेलियाई टीम के अधिकांश खिलाड़ी इस घटना के बाद हरभजन के खिलाफ गवाह बने थे.
उन्होंने आगे कहा,
“यह आईपीएल का एक अच्छा हिस्सा है, देशों और कोचों के बीच बहुत सारी बाधाएं टूट जाती हैं. मैंने कभी नहीं सोचा था कि हरभजन और मैं अच्छे साथी हो सकते हैं”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post मैने कभी नहीं सोचा था हरभजन सिंह और मैं अच्छे दोस्त बन सकते हैं: रिकी पोंटिंग appeared first on Sportzwiki.