Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नेरोका को हराकर रेलीगेट होने से बचा गोकुलम केरला

कोझिकोड
डेनियल अड्डो और मार्क्स जोसफ के गोल के दम पर गोकुलम केरल एफसी की टीम ने आई-लीग फुटबाल मैच में रविवार को यहां नेरोका एफसी को 2-1 से हराकर रेलीगेट होने से बच गयी। मैच के पहले हाफ में नाईजीरियाई फेलिक्स चिदी के गोल नेरोका ने बढ़त बना ली थी लेकिन गोकुलम के लिए दूसरे हाफ में घाना के अड्डो और त्रिनिदाद के जोसेफ ने गोल दागे। गोकुलम को यह जीत 12 मैचों के बाद मिली है। इस जीत के साथ गोकुलम की टीम तालिका में नौवें स्थान पर पहुंच गयी है। वह मिनर्वा पंजाब एफसी से ऊपर है। दोनों टीमों के बराबर अंक है लेकिन एक दूसरे से मुकाबले में गोकुलम की बेहतर स्थिति है।