Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: कैमरे पर एक दूसरे के साथ आपत्तिजनक हरकत करते पकड़े गए मार्कस स्टोइनिस और एडम जम्पा

क्रिकेट के मैदान और स्टेडियम में हर जगह कैमरे लगे होते हैं। इसी वजह से खिलाड़ियों की छोटी से छोटी हरकत भी कैमरे में कैद हो जाती है। क्रिकेट में कई बार कैमरामैन ऐसी खिलाड़ियों की हरकत रिकॉर्ड कर लेते हैं। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के पहले मैच में मार्कस स्टोइनिस और एडम जम्पा की एक हरकत कैमरे में रिकॉर्ड हो गयी।

मजाकिया अंदाज में दिखे जम्पा और स्टोइनिस

पाकिस्तान के 281 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम अच्छी बल्लेबाजी कर रही थी। वहीं ड्रेसिंग रूम टीम के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस और लेग स्पिन गेंदबाज एडम जम्पा मजाकिया हरकत करते दिखे।

जम्पा अपने बगल में बैठे मार्कस स्टोइनिस का चेहरा और कान सहलाने लगे। इसके बाद स्टिनिस ने भी फील लेना शुरू कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

मिचेल जॉनसन ने किया कमेन्ट

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन भी अपने आप को नहीं रोक पाए। जॉनसन इस इस वीडियो पर लिखा “रफ लिड मेट”

ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया मैच

भारत के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज जीतकर पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलने गयी ऑस्ट्रेलिया ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने पहले मैच में कप्तान आरोन फिंच के शानदार शतक की बदौलत 8 विकेट से जीत दर्ज की।

पाकिस्तान ने हारिस सोहेल के शानदार शतक की बदौलत 50 ओवर में 280 का स्कोर बनाया था। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह लक्ष्य मुश्किल दिख रहा था लेकिन कप्तान फिंच के 116 और शॉन मार्श की 91 रनों की पारी के बदौलत टीम ने एक ओवर बाकि रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

देखें वीडियो:

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post वीडियो: कैमरे पर एक दूसरे के साथ आपत्तिजनक हरकत करते पकड़े गए मार्कस स्टोइनिस और एडम जम्पा appeared first on Sportzwiki.