श्रीलंका टीम के टेस्ट कप्तान दिमुथ करुनारात्ने को रविवार की सुबह कोलंबो की पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया. करुनारात्ने ने अपनी गाड़ी से एक ऑटो ड्राईवर को जख्मी कर दिया है. जो इस समय अस्पताल में भर्ती है. पुलिस के अनुसार ऑटो ड्राईवर को सिर्फ़ मामूली चोटें आई हैं.
जमानत पर पुलिस ने करुनारात्ने को किया रिहा
दुर्घटना के बाद पुलिस ने करुनारात्ने को रविवार की सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर गिरफ्तार कर लिया. बाद में पुलिस ने करुनारात्ने को जमानत पर रिहा कर दिया है, लेकिन इस हफ्ते में ही करुनारात्ने को कोर्ट में पेश होना पड़ेगा.
इस दुर्घटना में करुनारात्ने के साथ उनका मैनेजर भी चोटिल हो गया है. करुनारात्ने के कार से चोटिल ऑटो ड्राईवर अब ठीक है. अब देखना ये है की क्या वो भी दिमुथ करुनारात्ने के ऊपर कोई केस दर्ज करता है या नहीं.
दिमुथ को यह केस ख़ुद ही लड़ना पड़ेगा, क्योंकी श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए करुनारात्ने को कोई सहायता देने से साफ़ इंकार कर दिया है.
श्रीलंका के वर्ल्ड कप टीम के बनने वाले थे कप्तान

इस घटना पर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने करुनारात्ने के ऊपर कड़ा रुख अपनाते हुए उनके खिलाफ जॉच करने के लिए एक टीम का गठन कर दिया है.
बोर्ड के एक अधिकारी ने इस घटना पर बोलते हुए कहा, कि
“करुनारात्ने ने खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट के नियमों को तोड़ा है, इसलिए उनपर कठोर कार्यवाही की जाएगी.”
अभी हाल में करुनारात्ने ने साऊथ अफ्रीका में श्रीलंका को टेस्ट सीरिज जीता कर वर्ल्ड कप में टीम के कप्तानी के लिए अपना दावा मजबूत किया था.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post दिमुथ करुनारत्ने ने शराब के नशे में ऑटो ड्राईवर को किया जख्मी, बोर्ड ने किया कड़ी कार्यवाही करने का फैसला appeared first on Sportzwiki.
