Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रांची में भले ही हार गयी भारतीय टीम, लेकिन ऐसा करने वाले भारत के पहले और एकलौते बल्लेबाज बने धोनी

 भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच वनडे मैचों की सिरीज का तीसरा वनडे कल रांची में खेला जा रहा था. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट खोकर 313 रन बनाए. 314 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 48.2 ओवरों में 281 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई.
भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली ने शानादार बल्लेबाजी करते हुए महज 95 गेंदों पर 123 रन बनाए. अपनी तूफानी पारी के दौरान उन्होंने 16 चौके और एक छक्का लगाया.
विराट के अलावा महेंद्र सिंह धोनी ने 26 रनों की पारी खेली. इसी पारी के दौरान छक्का लगाते ही रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए सिक्सर किंग का खिताब अपने नाम कर लिया.
धोनी ने रोहित को छक्कों के मामले में पछाड़ा 
धोनी भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. अब तक उन्होंने कुल 217 छक्के लगाए हैं. उनके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 216 छक्कों के साथ रोहित शर्मा हैं.
सचिन तेंदुलकर 195 छक्के, सौरव गांगुली 189 छक्के, युवराज सिंह 153 छक्के, वीरेंद्र सहवाग 131 छक्कों के साथ इसी क्रम में अपनी जगह बनाए हुए हैं.

रांची में खेले गए इस मैच में एक समय तो एसा लग रहा था कि भारतीय टीम इस मैच को आसानी से जीत लेगी, लेकिन विराट कोहली के आउट होते ही भारतीय टीम के मंसूबो पर पानी फिर गया. भारतीय टीम ने इस मैच को 32 रन से गंवा दिया. इस मैच को जीतने के साथ ही आस्ट्रेलिया ने सीरीज में पहली जीत दर्ज की.

भारत इस सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है. चौथा और पांचवा एकदिवसीय मैच मोहाली और फिरोजशाह कोटला में खेला जाएगा.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post रांची में भले ही हार गयी भारतीय टीम, लेकिन ऐसा करने वाले भारत के पहले और एकलौते बल्लेबाज बने धोनी appeared first on Sportzwiki.