Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा माल्टा राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच बने

नयी दिल्ली
भारतीय कप्तान विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा को आईसीसी क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के लिए माल्टा की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। शर्मा ने बताया कि स्पेन में 29 से 31 मार्च के बीच आईसीसी का तीन देशों का डिविजनल टूर्नामेंट होगा। माल्टा, एस्टोनिया और मेजबान स्पेन इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। अब तक की स्थिति के अनुसार मैं इस टूर्नामेंट में टीम का प्रभारी रहूंगा।

यह द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता हालांकि 2018-19 सत्र में दिल्ली की रणजी टीम की कमान उन्हें नहीं सौंपे जाने पर अपनी निराशा को नहीं छिपा पाया। उन्होंने कहा कि पिछले 18 साल से जूनियर कोच और चयनकर्ता होने के कारण मुझे उम्मीद थी कि डीडीसीए मुझे सीनियर रणजी टीम के साथ काम करने का मौका देगा लेकिन वीरें्रद सहवाग, आकाश चोपड़ा, राहुल संघवी और गौतम गंभीर के पैनल ने मुझे पर्याप्त सक्षम नहीं माना। यह तब है जब दिल्ली की अंडर 23 टीम ने मेरे मार्गदर्शन में सीके नायुडू ट्राफी जीती। इस पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेट ने स्वीकार किया कि आगामी टूर्नामेंट में स्तर काफी ऊंचा नहीं होगा लेकिन वह इसे चुनौती के रूप में ले रहे हैं।