भारत और ऑस्ट्रेलियाई टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा वनडे मैच आज रविवार 10 मार्च को मोहाली में खेला जा रहा है. इस मैच में पहले खेलते हुए भारत ने 358 रन का एक विशाल स्कोर खड़ा किया था. इस लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 47.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया था. साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की वनडे सीरीज को शुरूआती चार मैचों बाद 2-2 से बराबर कर दिया है.
उस्मान ख्वाजा को डीआरएस ने बचाया

ऑस्ट्रेलिया की पारी का 31वां ओवर भारत के स्पिनर केदार जाधव लेकर आ रहे थे. उनके इस ओवर की तीसरी गेंद बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के पैट पर जा लगी. भारतीय खिलाड़ियों ने अपील की और अंपायर कुमार धर्मसेना ने आउट दे दिया.
ख्वाजा अंपायर के इस फैसले से खुश नहीं थे, इसलिए उन्होंने डीआरएस लेने का फैसला किया. डीआरएस में जब तीसरे अंपायर ने देखा, तो गेंद उस्मान ख्वाजा के स्टंप को मिस कर रही थी, इसलिए तीसरे अंपायर ने इसे नॉट आउट करार दिया.
विराट कोहली ने तीसरे अंपायर के फैसले पर जताई नाराजगी

जब उस्मान ख्वाजा को तीसरे अंपायर ने नॉट आउट दिया, तो कप्तान विराट कोहली गुस्से में आ गए और उनकी गुस्से में प्रतिक्रिया देखने लायक थी.
हालाँकि, विराट का यह गुस्सा जायज नहीं था, क्योंकि उस्मान ख्वाजा नॉट आउट ही थे, उन्हें मैदानी अंपायर ने गलत आउट दिया था.
बता दें, कि उस्मान ख्वाजा ने इस मैच में अपनी टीम के लिए 99 गेंदों पर 91 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी में 7 चौके लगाये.
यहाँ देखें इस घटना का वीडियो

Close shave for Usman Khawaja pic.twitter.com/vcb1i27mqv
— dhoni rohit fan (@dhonirohitfan1) March 10, 2019
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कैसे मैदानी अंपायर ने उस्मान ख्वाजा को आउट दे दिया और कैसे तीसरे अंपायर के नॉट आउट दिए जाने के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुस्से में अपनी प्रतिक्रिया दी.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो : उस्मान ख्वाजा को डीआरएस ने बचाया, तो विराट कोहली ने खेल भावना के विपरीत दिखाया गुस्सा appeared first on Sportzwiki.