Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल में दर्ज हो गया जोस बटलर के नाम ये अनोखा रिकॉर्ड

जयपुर। सलामी बल्लेबाज जोस बटलर के विवादित तरीके से आउट होने के बाद राजस्थान रॉयल्स को इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण के अपने पहले मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 14 रन से हार का सामना करना पड़ा। यह राजस्थान रॉयल्स की अपने घरेलू सवाई मानसिंह स्टेडियम पर किंग्स इलेवन पंजाब की छह मैचों में पहली हार है। मैच में चर्चा का विषय जोस बटलर का आउट होना रहा।

राजस्थान रॉयल्स का यह सलामी बल्लेबाज आईपीएल के इतिहास में ;मांकडिंग के शिकार होने वाले पहले बल्लेबाज बन गया है। किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स की पारी के 13वें ओवर के दौरान जोस बटलर को विवादित ढंग से आउट किया। उस समय बटलर 43 गेंद में 69 रन बनाकर खेल रहे थे। इस दौरान अश्विन ने जोस बटलर को चेतावनी दिए बिना मांकडिंग से आउट किया।

क्रिकेट के नियमों के अनुसार अश्विन की अपील पर तीसरे अंपायर ने जोस बटलर को आउट दिया, लेकिन ऐसे विकेट खेलभावना के विपरीत माने जाते हैं। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज बटलर और पंजाब के कप्तान अश्विन के बीच तीखी बहस भी हुई।

मुकाबले में नॉन स्ट्राइक छोर पर खड़ा बल्लेबाज अगर विरोधी गेंदबाज के हाथ से गेंद छूटने से पहले क्रीज से बाहर निकल आए तो उसे रन आउट करने को मांकडिंग कहते हैं। मैच में क्रिस गेल की 47 गेंदों पर 79 रन की तूफानी पारी की मदद से पंजाब ने चार विकेट पर 184 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर किया। इसके जवाब में राजस्थान नौ विकेट पर 170 रन ही बना सकी।