इंटरनेट डेस्क। हिन्दी फिल्मों में इन दिनों खिलाडिय़ों के जीवन पर बॉयोपिक बनाने का चलन जोरों पर है। अब तक कई दिग्गज खिलाडिय़ों पर फिल्म बन चुकी है। अभी तक मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, पूर्व कप्तानों मोहम्मद अजहरूद्दीन और महेंद्र सिंह धोनी तथा फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह सहित कई दिग्गज खिलाडिय़ों के जीवन पर बॉयोपिक फिल्में बन चुकी हैं।
फिरोजशाह कोटला मैदान पर अब इस लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगी भारतीय टीम
अब आने वाले समय में बॉलीवुड में पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव और बैडमिंटन की स्टार खिलाड़ी सानिया नेहवाल के जीवन पर भी फिल्में आने वाली हैं। अब बॉयोपिक फिल्म को लेकर अंतरराष्ट्रीय शूटर और अर्जुन पुरस्कार विजेता श्रेयसी सिंह ने भी बयान दिया है। देश की इस स्टार शूटर की ख्वाहिश है कि यदि उनके जीवन पर कभी बॉलीवुड में बॉयोपिक फिल्म बनी तो सोनाक्षी सिन्हा ही उनके किरदार को निभाए।
आईपीएल से पहले युवराज ने मारा ऐसा शॉट जिसे देखकर चौंक गए क्रिकेट प्रशंसक, विरोधी टीमों को चेताया
श्रेयसी सिंह से जब उनके जीवन पर बॉयोपिक बनाए जाने के बारे में पूछा गया तो इस स्टार शूटर ने कहा कि इस बारे में मैंने अभी तक सोचा नही है। हालांकि इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि उनकी बॉयोपिक बनाई जाती है तो सोनाक्षी सिन्हा मेरा रोल अच्छी तरह से निभा सकती हैं।
रोहित शर्मा ने मोहाली वनडे में शतक से चूकने के बावजूद बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड, इस पूर्व भारतीय कप्तान को छोड़ा पीछे
उन्होंने सोनाक्षी सिंहा की तारीफ करते हुए कहा कि वह अच्छी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कहा कि मैं और सोनाक्षी दोनों बिहार से हैं।अभी कैंसर की जंग जीतकर क्रिकेट में वापसी करने वाले युवराज सिंह के जीवन पर भी फिल्म बनने की चर्चा हो रही है।