Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों ने ही नहीं, बल्कि कॉमेंटेटरों ने भी पहनी सेना की कैप

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गये पांच मैचों की सीरीज के शुरूआती दोनों वनडे मैच भारत की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते जीत लिए थे. अब सीरीज का तीसरा वनडे मैच आज रांची क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. सीरीज के इस तीसरे वनडे मैच में पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को भी याद किया गया है.

खिलाड़ियों के साथ-साथ कॉमेंटेटरों को दी गई सेना की कैप 

पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को याद करते हुए भारतीय टीम आज सेना की टोपी पहनकर मैच खेल रही है. साथ ही भारतीय टीम ने रांची वनडे में मिलने वाली मैच फीस को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों को दान में देगा.

भारतीय टीम के खिलाड़ी जहां सेना की टोपी पहनकर मैदान पर खेल रहे हैं. वहीं भारतीय कॉमेंटेटर भी सेना की कैप पहनकर कमेंट्री कर रहे हैं.

बता दें, कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिलें में, सुरक्षा में तैनात जवानों पर आंतकियों ने एक फिदायीन हमला किया था. जिसमें देश की सुरक्षा करने वाले 40 जवान शहीद हो गए थे और कई जवान घायल हो गये थे. इन्ही जवानों की याद में अब रांची वनडे के दौरान यह ख़ास कदम उठाया जा रहा है.

सुनील गावस्कर ने दी कॉमेंटेटरों को कैप 

बता दें, कि पूर्व दिग्गज ओपनर बल्लेबाज व वर्तमान में कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने अपने साथी कॉमेंटेटरों को सेना की कैप दी है. इसका एक वीडियो बीसीसीआई ने खुद अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी पोस्ट किया है. साथ ही ‘भारतीय टीम’ और ‘जय हिन्द’ को टैग किया है.

यहाँ देखें गावस्कर के कैप देने का वीडियो 

आप देख सकते हैं, कि कैसे भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ओपनर बल्लेबाज व वर्तमान में कमेंट्री कर रहे  सुनील गावस्कर अपने साथी कॉमेंटेटरों को सेना की कैप दी है.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो : सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों ने ही नहीं, बल्कि कॉमेंटेटरों ने भी पहनी सेना की कैप appeared first on Sportzwiki.