भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप की तैयारियों में लगी हुई है। इन तैयारियों के तहत भारतीय टीम मैनेजमेंट किसी तरह से अपने टॉप 15 खिलाड़ियों को कोटा पूरा करने की तरफ नजर गड़ाए हुए है और अब विजय शंकर ने सभी की टेंशन बढ़ा दी है.
विश्व कप के लिए विजय शंकर ने बढ़ाई चयनकर्ताओं की टेंशन
लेकिन भारतीय टीम में मौजूदा समय में जिस तरह की प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है उससे तो टीम मैनेटमेंट और चयनकर्ताओं के लिए विश्व कप के लिए टॉप-15 खिलाड़ी चुनना आसान नजर नहीं आ रहा है।

इसी माथापच्ची को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबलें में युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी विजय शंकर ने बढ़ा दिया है। नागपुर में खेले गए दूसरे वनडे मैच में विजय शंकर ने जोरदार ऑलराउंडर प्रदर्शन किया। जिन्होंने आखिरी ओवर में 11 रन बचाए साथ ही 46 रनों की पारी भी खेली।
आशिष नेहरा ने विजय शंकर और हार्दिक पंड्या को लेकर कही ये बात
भारतीय टीम में विश्व कप के लिए हार्दिक पंड्या का चुना जाना तय माना जा रहा है लेकिन अब विजय शंकर ने भी ऑलराउंडर के रूप में अपनी दावेदारी को मजबूत किया है। तो वहीं भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशिष नेहरा दोनों ही खिलाड़ियों को टीम में रखने की बात कह रहे हैं।

आशिष नेहरा ने तो यहां तक कह दिया है कि विजय शंकर और हार्दिक पंड्या दोनों को ही प्लेइंग इलेवन का हिस्सा भी रखा जा सकता है। नेहरा दोनों ही खिलाड़ियों के रोल को अलग-अलग मानते हैं।
बल्लेबाजी में विजय अच्छे लेकिन गेंदबाजी में नहीं हैं हार्दिक की तरह
नेहरा ने कहा कि
“ये उनके लिए वास्तव में महत्वपूर्ण था, छोटी चीजें एक बड़ा बदलाव लाती है और मुझे अभी भी लगता है कि आप विजय शंकर को ऑलराउंडर नहीं कह सकते हैं। वो आपका छठा या सातवां गेंदबाजी विकल्प हो सकता है।”

“वो हार्दिक पंड्या की तरह अच्छा नहीं हैं, लेकिन निश्चित रूप से हो सकता है। समय के साथ हो बेहतर हो जाएंगे। वो जितना ज्यादा खेलेंगे उतना ही बेहतर होंगे और वो सुधार के हकदार हैं। एक बल्लेबाज के रूप में उन पर कोई संदेह नहीं है। उन्होंने अच्छा कौशल सेट किया हुआ है। और आगे भी विजय शंकर मैच विनर हो सकते हैं।”
शंकर और हार्दिक दोनों ही खेल सकते हैं विश्व कप टीम में
आशिष नेहरा ने आगे कहा कि
“इसके बारे में कोई संदेह नहीं है, हार्दिक पंड्या को आप जरूरत पड़ने पर तीसरे गेंदबाज के रूप में देखते हैं। विजय शंकर ऐसे व्यक्ति हैं जो बल्लेबाजी कर सकते हैं। 3,4,5,6 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं जो बड़े छक्के भी लगा सकते हैं। “

“हमने आईपीएल में उनहें देखा है, वो स्पिनरों और तेज गेंदबाजों के खिलाफ बड़ी हिट कर सकते हैं। ये दोनों पूरी तरह से अलग खिलाड़ी हैं और दोनों विश्व कप टीम का हिस्सा हो सकते हैं, अगर शंकर प्रदर्शन करते रहे हैं तो।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post आशीष नेहरा ने बताया हार्दिक पांड्या और विजय शंकर में से कौन हो विश्वकप टीम का हिस्सा appeared first on Sportzwiki.