Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शॉट को रोकने की कोशिश की तो टूट गया गेंदबाज का जबड़ा, देखें वीडियो

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर आये दिन खिलाड़ी चोटिल होते रहते है, लेकिन कभी-कभी चोट जान पर भी बन आती है। हाल ही में एक गेंदबाज शॉट को रोकने की कोशिश में खुद का जबड़ा तुड़वा बैठा। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में बुधवार को गेंदबाज़ी कर रहे फवाद अपना जबड़ा तुड़वा बैठे। क्वेटा ग्लैडिएटर्स की तरफ से खेल रहे फवाद ने इनाम-उल हक़ को गेंदबाज डाली और उन्होंने स्ट्रेट ड्राइव तेज़ शॉट खेला, लेकिन शॉट रोकने की कोशिश में वो खुद को नहीं बचा पाए और गेंद उनके चेहरे पर जाकर लगी।

37 साल के लेग स्पिनर फवाद तुरंत मैदान पर ही खून से लतफत हो गए। उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया और उनके जबड़े की सर्जरी की गई। चोट के बाद फवाद ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमे उनके मुँह से खून निकल रहा और उनके दांत भी टूटे हुए नजर आ रहे है।

वहीं फवाद ने खुद उम्मीद जताई है कि वो फाइनल में खेलेंगे आपको जानकारी में बता दें, पाकिस्तान सुपर लीग का फाइनल रविवार को खेला जाएगा। फवाद से पहले भी क्रिकेट के मैदान पर कई खिलाड़ी चोटिल हो चुके है। वहीं कई खिलाड़ियों ने अपनी जान तक गँवा दी।

यह भी पढ़े:-

IPL 2019: विराट कोहली और MS धोनी ने एक-दूसरे को किया चैलेंज, देखें वीडियो

इस भारतीय खिलाड़ी ने आज ही के दिन बनाया था क्रिकेट इतिहास का ये विश्व रिकॉर्ड

लाइफ टाइम बैन हटने के बाद वर्ल्ड कप में खेलने के लिए तैयार है ये भारतीय क्रिकेटर



Herald