Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वर्ल्ड कप में हर टीम के लिए खतरा होगा वेस्ट इंडीज: ब्रावो

कराची
इंग्लैंड के खिलाफ चौंकाने वाले प्रदर्शन के बाद वेस्ट इंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो को लगता है कि उनकी टीम आगामी विश्व कप में प्रतिद्वंद्वियों के लिए खतरा होगी। ब्रावो ने दुबई में कहा कि वेस्ट इंडीज की युवा टीम के प्रदर्शन से काफी प्रभावित है और इसका प्रमाण इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में भी दिखता है। 

ब्रावो ने कहा, ‘हमारी टीम में कुछ अच्छे युवा खिलाड़ी हैं। उनके खेल में सुधार आ रहा है और मुझे लगता है कि विश्व कप में यह टीम दूसरी टीमों के लिए खतरा होगी।’ उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में होने वाले आगामी वर्ल्ड कप में किसी भी टीम को प्रबल दावेदार नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘कोई भी टीम किसी भी दिन अच्छा कर सकती है लेकिन मैं वेस्ट इंडीज के अच्छे प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त हूं क्योंकि हमारी टीम में अनुभव और युवाओं का अच्छा मिश्रण है।’