Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अजिंक्य रहाणे को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग स्टेज के लिए ठहराया अनफिट, मुंबई के लिए खेलने पर संदेह

भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे इन दिनों भारतीय टीम से दूर हैं क्योंकि इन दिनों भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवर की सीरीज में व्यस्त है। इसी कारण से अजिंक्य रहाणे अपनी घरेलू टीम मुंबई के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

अजिंक्य रहाणे को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में लगी थी चोट

लेकिन अजिंक्य रहाणे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान चोटिल हो गए जिनकी चोट को सुपर लीग चरण में मुंबई की टीम को बड़ा झटका लगा था।

अजिंक्य रहाणे की फिटनेस को लेकर अब मुंबई के मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर ने भी अपना बड़ा बयान दिया है। अजीत आगरकर ने अजिंक्य रहाणे की चोट लेकर साफ किया कि वो फिट नहीं थे।

अजीत आगकर ने अजिंक्य रहाणे की चोट को लेकर की स्थिति साफ

अजीत आगरकर ने इस बात को मानते हुए कहा कि

“रहाणे केवल टूर्नामेंट के ग्रुप चरण के माध्यम से मैनेज करने में सक्षम थे, लेकिन अब उन्हें ठीक होने में कुछ आराम की जरूरत थी।”

आगरकर ने आगे कहा कि “लीग चरण के दौरान वो निगल्स ले जा रहे थे, जिस समय हम कुछ तकलीफ में थे। लेकिन वो 100 फिसदी फिट नहीं थे।

आगरकर ने इस बात से साफ कर दिया कि रहाणे ग्रुप चरण में पूरी तरह से फिट नहीं थे।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन नहीं रहा है अच्छा

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इस सीजन में मुंबई अपने ग्रुप में टॉप पर रहा। मुंबई ने 6 में से 5 मैचों में जीत हासिल की। लेकिन वहीं इस दौरान अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन बहुत ही साधारण रहा। मुंबई को सुपर लीग चरण में अपना पहला मैच 8 मार्च को कर्नाटक से खेलना है।

अजिंक्य रहाणे ने इस 6 मैचों में मुंबई की कप्तानी के तौर पर केला जरूर लेकिन उन्होंने 9.67 की औसत से केवल 58 रन ही बनाए हैं। 23 मार्च से आईपीएल शुरू हो रहा है और राजस्थान रॉयल्स के फैंस चाहते हैं किसी तरह से रहाणे फॉर्म हासिल कर लें।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post अजिंक्य रहाणे को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग स्टेज के लिए ठहराया अनफिट, मुंबई के लिए खेलने पर संदेह appeared first on Sportzwiki.