Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भुल्लर कीनिया ओपन में चौथे स्थान पर, शुभंकर कट से चूके

नैरोबी
भारतीय गोल्फर गगनजीत भुल्लर मैजिकल कीनिया ओपन के दूसरे दौर में एक अंडर 70 का कार्ड खेलकर कुल सात अंडर 135 के स्कोर से चौथे स्थान पर बने हुए हैं। पिछले साल फिजी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट जीतने वाले भुल्लर भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के लुईस डि जैगर 66 का कार्ड खेलकर चार शाट की बढ़त बनाये हैं। कट हासिल करने वाले अन्य भारतीयों में एस चिक्कारंगप्पा (70,69) संयुक्त 15वें और खालिन जोशी (72,69) संयुक्त 33वें स्थान पर हैं। वहीं शुभंकर शर्मा (74,71) का खराब दौर जारी रहा और वह कट हासिल करने से चूक गये।