विश्व में भारतीय क्रिकेट टीम इस समय सबसे बेहतरीन टीम में से एक मानी जाती है. इसकी एक वजह टीम के तेज गेंदबाज का शानदार प्रदर्शन करना भी है. खासकर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन. इस खिलाड़ी ने विश्व के हर कोने में शानदार प्रदर्शन किया है. लेकिन अब इस खिलाड़ी और भारतीय टीम के लिए परेशानी की बात सामने आई है.
शरीर के क्रिया के विशेषज्ञ डॉ. साइमन फेरोस ने कही ये बात

शरीर के क्रिया के मामले में विज्ञान के लेक्चरर डॉ. साइमन फेरोस को लगता है कि जसप्रीत बुमराह का गेंदबाजी एक्शन जिस तरह का है, उससे उनके पीठ के निचले हिस्से में चोट की संभावना बहुत बढ़ सकती है.
उन्होंने कहा,
“बुमराह फ्रंट फुट की लाइन के बाहर गेंद को रिलीज करते हैं. इसका मतलब है कि वह गेंद को ‘पुश’ कर सकते हैं, आमतौर पर इससे दाएं हाथ के बल्लेबाज को बेहतरीन इन स्विंग गेंद फेंकते हैं”
“हालांकि, अगर वह 45 डिग्री से ज्यादा मोड़ते हैं (जो मुझे लगता है कि वह कुछ मौकों पर ऐसा करते हैं) तो उनके एक्शन से उन्हें मेरूदंड के निचले हिस्से में कुछ चोटों की समस्याएं हो सकती हैं”

“मेरूदंड के निचले हिस्से और कंधे के एक्शन के साथ उनके गेंद फेंकने के एक्शन को देखते हुए बुमराह का एक्शन सुरक्षित लगता है. इससे उनकी रीढ़ की हड्डी पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता”
आईपीएल फिर विश्व कप बढ़ेगी परेशानी

भारतीय टीम के इस गेंदबाज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बाद. मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल खेलना है. इसके बाद ये खिलाड़ी विश्व कप में भारत के लिए खेलेगा. लगतार क्रिकेट खेलने से टीम के सबसे प्रमुख गेंदबाज को परेशानी हो सकती है. बीसीसीआई और आईपीएल के फ्रेचाइंजी को चाहीए इस खिलाड़ी को थोड़ा आराम दिया जाए.
जिसकी वजह से ये खिलाड़ी खुद के शरीर को आराम दे सके. और विश्व कप जैसे टूर्नामेंट में पूरी तरह फीट हो सकें.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post जसप्रीत बुमराह के एक्शन की वजह से उनको हो सकता है ये बड़ा खतरा: डॉ. साइमन फेरोस appeared first on Sportzwiki.